Salman Khan Was Very Angry Vivek Oberoi 2003 Press Conference Friend Shailendra says he destroyed his career विवेक की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बेहद गुस्से में थे सलमान खान, दोस्त ने ये बोलकर कराया था शांत, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विवेक की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बेहद गुस्से में थे सलमान खान, दोस्त ने ये बोलकर कराया था शांत

विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच झगड़ा बॉलीवुड के सबसे चर्चित विवादों में से एक है। अब सलमान के दोस्त रहे शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विवेक ओबेरॉय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सलमान खान काफी गुस्से में थे। उन्होंने सलमान को शांत कराया था। 

Thu, 29 Jan 2026 09:05 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
विवेक की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बेहद गुस्से में थे सलमान खान, दोस्त ने ये बोलकर कराया था शांत

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच विवाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित विवादों में एक रहा है। साल 2003 में विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सलमान खान उन्हें धमकियां दे रहे हैं। कई बार ये दावा भी किया जाता है कि विवेक ओबेरॉय की इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस की वजह से बॉलीवुड में उनका करियर खराब हो गया। अब सलमान खान के दोस्त रहे प्रोड्यूसर शैलेंद्र ने बताया कि विवेक ओबेरॉय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सलमान खान का रिएक्शन कैसा था।

विवेक की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बेहद गुस्से में थे सलमान खान

सिद्धार्थ कनन से खास बातचीत में शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विवेक ओबेरॉय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सलमान खान बहुत गुस्से में थे। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने सलमान खान को स्थिति को हैंडल करने की सलाह दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 एक्टर्स ने रिजेक्ट की थी ये फिल्म, सलमान के हां करने के बाद बन पाई ये मूवी

शैलेंद्र ने बताया कि विवेक ओबेरॉय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के थोड़ी देर बाद ही वो सलमान खान के घर पहुंचे थे। उन्होंने बताया, “वो बहुत ज्यादा गुस्से में थे। पहले वो खुलकर अपने इमोशन्स दिखाते थे। अब, उनको बहुत ज्यादा कंट्रोल है।”

सलमान के दोस्त ने उन्हें दी थी ये सलाह

शैलेंद्र ने कहा कि उन्होंने सलमान खान को सलाह दी कि वो इस बात रिएक्ट न करके एक्ट करें। शैलेंद्र ने कहा कि विवेक की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मेरी सलमान को एक ही सलाह थी कि जीवन में हमें एक्ट करना चाहिए, रिएक्ट नहीं। उन्होंने सलमान से कहा, “जो भी करना है वो बाद में किया जा सकता है। अभी के लिए, बैठते हैं और ड्रिंक लेते हैं और जो भी वो कर रहा है, उसे करने दो।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान खान को प्रोड्यूसर ने बताया 'चिड़ियाघर का टाइगर', बोले- अब वो शांत हो चुके

सलमान की वजह से विवेक को नहीं मिला काम?

उन्होंने सलमान से कहा, "उन्हें जल्दबाजी में रिएक्ट करने की जरूरत नहीं है, इंतजार करिए और शांति से लड़ाई करिए। मुझे लगता है उन्होंने वही किया। उन्होंने ये पक्का किया कि विवेक बॉलीवुड में और काम न करें। मैं इस चीज को लेकर पक्का नहीं हूं, लेकिन लगता तो ऐसा ही है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।