Salman Khan Friend Shailendra Singh Talks about his friendship with actor says now he is a tiger in zoo सलमान खान को प्रोड्यूसर ने बताया 'चिड़ियाघर का टाइगर', बोले- अब वो शांत हो चुके हैं, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान खान को प्रोड्यूसर ने बताया 'चिड़ियाघर का टाइगर', बोले- अब वो शांत हो चुके हैं

फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान संग अपनी दोस्ती को याद किया। उन्होंने कहा कि वो और सलमान बहुत पुराने दोस्त हैं। इस बातचीत के दौरान शैलेंद्र ने कहा कि सलमान जंगल में जन्म टाइगर थे, लेकिन अब वो जू वाले टाइगर हो गए हैं। 

Thu, 29 Jan 2026 05:56 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान खान को प्रोड्यूसर ने बताया 'चिड़ियाघर का टाइगर', बोले- अब वो शांत हो चुके हैं

सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। लंबे वक्त से वो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उनके बहुत से प्रोड्यूसर्स, एक्टर्स और डायरेक्टर्स के साथ दोस्ती है। कुछ दोस्त उनके जीवन में ऐसे रहे जो उन्हें तब से जानते हैं जब सलमान खान फेमस नहीं थे। उनके एक ऐसे ही दोस्त रहे हैं शैलेंद्र सिंह। शैलेंद्र सिंह एक सफल प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने हाल ही में सलमान खान संग अपनी दोस्ती को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सलमान खान और उनका तीन साल तक हर सोमवार को पार्टी करने का ट्रेडिशन था। उन्होंने कहा कि सलमान एक जंगल में जन्मे टाइगर थे, लेकिन अब वो जू (चिड़ियाघर) के टाइगर हो गए हैं। शैलेंद्र सलमान के अच्छे दोस्त रहे हैं, लेकिन आज की डेट में वो सलमान संग दोस्त नहीं हैं।

कौन थीं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड?

सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में शैलेंद्र ने कहा कि सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती तब से जब सलमान खान इतने प्रसिद्ध भी नहीं हुए थे। शैलेंद्र ने कहा, “सलमान और मैं कफ परेड से एक-दूसरे को जानते हैं, जहां मैं पहले रहता था। वह वहां अपनी पहली गर्लफ्रेंड, शाहीन जाफरी से मिलने आया करता था।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान ने पोस्ट किया अपना यह वीडियो, सुनिए आखिर में हिमेश के बारे में क्या कहा

शैलेंद्र ने सलमान खान को बताया टाइगर

सफलता के साथ सलमान खान कैसे बदले हैं शैलेंद्र ने इस बारे में भी बात की। शैलेंद्र ने कहा, "सलमान एक टाइगर हैं, लेकिन अब वो शांत हो चुके हैं। वह जंगल में पैदा हुए टाइगर थे, अब वो जू के टाइगर हो गए हैं। सफलता आपको सतर्क, यहां तक ​​कि भयभीत भी बना देती है। तब लोग आपको घेर लेते हैं, लगातार आपको बताते हैं कि आप बॉस हैं और बाकी सब गलत हैं।"

सलमान खान और शैलेंद्र का था खास ट्रेडिशन

सलमान जब अपने करियर के चरम पर थे, दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। शैंलेंद्र ने बताया, "तीन साल तक, सलमान और मेरा एक ट्रे़डिशन था। हर सोमवार की रात, हम साथ में बांद्रा में पार्टी करते थे।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।