Salman Khan Film Rejected by 30 actors box office disaster released on 170 screens abhishek bachchan phir milenge 30 एक्टर्स ने रिजेक्ट कर दी थी सलमान खान की ये फिल्म, 5.50 करोड़ में बनी मूवी थी बॉक्स ऑफिस डिजास्टर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

30 एक्टर्स ने रिजेक्ट कर दी थी सलमान खान की ये फिल्म, 5.50 करोड़ में बनी मूवी थी बॉक्स ऑफिस डिजास्टर

साल 2004 में सलमान खान की एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी। फिल्म में सलमान खान के साथ अभिषेक बच्चन नजर आए थे। हालांकि, सलमान और अभिषेक ने स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया था। 

Thu, 29 Jan 2026 06:38 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
30 एक्टर्स ने रिजेक्ट कर दी थी सलमान खान की ये फिल्म, 5.50 करोड़ में बनी मूवी थी बॉक्स ऑफिस डिजास्टर

आज हम आपको सलमान खान की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे एक, दो नहीं बल्कि 30 एक्टर्स ने रिजेक्ट कर दिया था। फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिषेक बच्चन नजर आए थे। हालांकि, फिल्म में अभिषेक बच्चन और सलमान खान ने स्क्रीन शेयर नहीं की थी। इस फिल्म में सलमान खान के किरदार की मौत हो जाती है।

2004 में रिलीज हुई थी ये फिल्म

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है फिर मिलेंगे। ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म धूम के साथ रिलीज हुई थी। सलमान और अभिषेक बच्चन के अलावा फिल्म में शिल्पा शेट्टी नजर आई थीं।

सलमान ने निभाया था एड्स मरीजा का किरदार

फिर मिलेंगे एक ऐसी फिल्म थी जिसमें सलमान खान ने एक एड्स मरीज का किरदार निभाया था। उस वक्त कोई भी एक्टर एक एड्स मरीज का किरदार नहीं निभाना चाहता था। जब इस फिल्म को कई एक्टर्स ने रिजेक्ट किया। उसके बाद सलमान खान ने फिल्म के लिए हां कहा।

सलमान खान के दोस्त और प्रोड्यूसर शैलेंद्र ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत ने बताया कि इस फिल्म को 30 एक्टर्स ने रिजेक्ट कर दिया था। उसके बाद ये फिल्म सलमान खान के पास पहुंची और उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हां कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान खान को बताया 'चिड़ियाघर का टाइगर', एक्टर के दोस्त बोले- अब वो शांत हो चुके

एक्ट्रेस रेवथी ने डायरेक्ट की है फिर मिलेंगे

शैलेंद्र ने बताया, “रेवथी (फिल्म की डायरेक्टर) इंडस्ट्री में 30 एक्टर्स के पास गईं। आखिरी एक्टर जिन्होंने फिल्म को रिजेक्ट किया वो थे उदय चोपड़ा।” इस फिल्म को एक्ट्रेस रेवथी ने डायरेक्ट किया है और शैलेंद्र सिंह ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

फिर मिलेंगे

30 एक्टर्स ने रिजेक्ट की थी फिल्म

जब 30 एक्टर्स ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया तब रेवथी शैलेंद्र के पास गईं। उन्होंने शैलेंद्र से कहा कि वो अपने पैसे वापस ले लें, वो इस फिल्म को छोड़ रही हैं। फिर उस वक्त सलमान खान ने फिल्म साइन की और ये फिल्म बनकर रिलीज हो पाई।

बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी सलमान खान की फिर मिलेंगे

फिर मिलेंगे की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म को 170 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म का बजट 5.50 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 3.65 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।