Salman Khan Told Aayush Sharma In First Meeting You Look Like Shit सलमान खान ने जब जीजा आयुष शर्मा को देख बोला- बेकार दिखते हो और तुम्हें..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान खान ने जब जीजा आयुष शर्मा को देख बोला- बेकार दिखते हो और तुम्हें...

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने बताया कि सलमान जब उनसे मिले तो उन्होंने क्या कहा था। इसके अलावा आयुष ने बताया कि सलमान ने उन्हें कहा था कि तुम एक्टर बन सकते हो।

Sat, 11 April 2026 05:11 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान खान ने जब जीजा आयुष शर्मा को देख बोला- बेकार दिखते हो और तुम्हें...

आयुष शर्मा भले ही सलमान खान के जीजा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल किया है। वह बिना ही सलमान खान का नाम यूज किए बिना अपनी राह इंडस्ट्री में खुद बना रहे हैं। अब आयुष ने हाल ही में सलमान खान के साथ अपनी पहली मीटिंग के बारे में बताया।

अर्पिता से मुलाकात पर बोले आयुष

आयुष ने साइरस बोचा के पॉडकास्ट में पहले अर्पिता से मुलाकात पर कहा, हम बतौर दोस्त मिले। अर्पिता को लगा मैं पॉलिटिकली कनेक्टेड परिवार से हूं, लेकिन सच ये था कि मेरी हालत खराब थी। टाइम के साथ-साथ हम क्लोज आए। उनका फिर ब्रेकअप हुआ और मैं भी एक रिलेशन में दिक्कत से जूझ रहा था। इसके बाद मैं और अर्पिता क्लोज आए। इसके बाद हमने शादी करने का फैसला किया।

आयुष ने बताया कि वैसे अर्पिता से मिलने से पहले वह एक बार सोहेल खान से मिल चुके थे। दोनों एक ही जिम में थे, लेकिन आयुष बाद में वहां ज्यादा नहीं जा पाए क्योंकि वह वहां की मेम्बरशिप को अफॉर्ड नहीं कर पाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख, सलमान के बर्थडे पर गिफ्ट्स नहीं लेकर जाते लोग, एकता बोलीं- उन्हें तो…

सलमान ने जब दोनों को साथ पकड़ा

आयुष ने बताया कि दोनों का रिलेशन छिपा हुआ ही था कि एक दिन सलमान खान आए। हम दोनों रूम में फिल्म देख रहे थे और तभी सलमान भाई आए और हम दोनों को साथ में देख लिया। आयुष बोले, मुझे सच में लगा कि भाई मुझे मारने वाले हैं। लेकिन वह काफी शांत थे।

सलमान ने फिर क्या कहा

इसके बाद अर्पिता ने आयुष को कहा कि सलमान उनसे मिलना चाहते हैं। वह बोले, ‘मैं सोचता रहा कि मैं उनसे क्या कहूंगा। मैं वहां जाकर सक्सेसफुल होने का नाटक भी नहीं कर सकता। तो जब उन्होंने मुझसे पूछा मैं क्या करता हूं तो मैंने सच कहा कि मैं स्ट्रगलिंग एक्टर हूं और अभी तक कुछ अचीव नहीं किया। मैंने ये भी कहा कि मैं एक रेस्टोरेंट को खोलने का सोच रहा हूं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो सलमान ने बदलवाई 'मातृभूमि' की स्क्रिप्ट? सामने आई नाम बदलने की असली वजह

आयुष ने आगे कहा, ‘उन्होंने मुझे देखा और कहा तुम एक्टर बन सकते हो। वो मेरी लाइफ का सबसे खूबसूरत मोमेंट था। कभी किसी कास्टिंग डायरेक्टर ने ऐसा नहीं कहा।’

सलमान ने कहा तुम्हें ट्रेनिंग की जरूरत

आयुष ने फिर कहा, ‘उन्होंने लेकिन फिर मुझे कहा कि तुम्हारी हालत बुरी है। तुम खराब लग रहे हो और तुम्हारी ट्रेनिंग भी नहीं हुई है। सिर्फ एक्टिंग स्कूल जाने से आपको मदद नहीं मिलेगी। आपको कई चीजों पर काम करना होगा।’

सलमान ने अर्पिता से कहा कहां से लेकर आई इसे

आयुष ने बताया कि उन्होंने फिर यह भी बताया कि उनकी आर्थिक हालत सही नही है। वह बोले, मैंने उनसे कहा कि मेरे पिता ही फिलहाल मेरे सारे खर्चे का ध्यान रख रहे हैं। वह महीने के मुश्किल से 20-30 हजार कमाता हूं। उन्हें मेरी सच्चाई पसंद आई और अर्पिता से मजाक में कहा कि कहां से लेकर आई है तू इसको।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान के वो 120 मिनट! सर्जरी वाली रात अनजान लड़की से की 2 घंटे बात, पढ़िए किस्सा

आयुष ने फिर बताया कि तभी वहां सोहेल आए और उन्होंने कहा अरे तुम। तुम कहां चले गए थे इतने साल। इसके बाद वह सलमान को लेकर एक कमरे में गए और जब बाहर आए तो हंस रहे थे। इसके बाद सोहेल ने कहा कि वह मुझे एक फिल्म में लॉन्च करने वाले थे जिसका नाम था पंजाबी निक्का, लेकिन जब वह उनसे बात करने आए तो तब तक उन्होंने जिम छोड़ दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।