salman khan distanced himself from jackie shroff after rumored dating his girlfriend सलमान खान की इस एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड को डेट करने लगे थे जैकी श्रॉफ? एक्टर ने सालों नहीं की बात
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसलमान खान की इस एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड को डेट करने लगे थे जैकी श्रॉफ? एक्टर ने सालों नहीं की बात

सलमान खान की इस एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड को डेट करने लगे थे जैकी श्रॉफ? एक्टर ने सालों नहीं की बात

सलमान खान यारों के यार कहे जाते हैं। इंडस्ट्री के कई एक्टर्स के साथ उनका अच्छा रिश्ता है। इस लिस्ट में जग्गू दादा यानी एक्टर जैकी श्रॉफ भी शामिल हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब सलमान ने जैकी श्रॉफ से दूरियां बना ली थी। एक्टर ने सालों तक जैकी के साथ काम नहीं किया।

Usha ShrivasMon, 6 Oct 2025 04:16 PM
1/7

90 का दशक

ये 90 के दशक के शुरुआती साल थे। उस समय जैकी श्रॉफ एक बड़े स्टार थे और सलमान खान स्टार बन रहे थे। इसी दौरान सलमान और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के अफेयर की भी खबर थी।

2/7

सलमान और संगीता

सलमान और संगीता ने सालों तक एक दूसरे को डेट किया। यहां तक की शादी की भी तैयारी हो चुकी थी। लेकिन अचानक ये रिश्ता टूट गया।

3/7

दोनों का रिश्ता

इस 90 के दशक में जब सलमान और संगीता का रिश्ता था उसी दौरान एक खबर आई जिसने दबंग एक्टर को परेशान कर दिया। खबर थी सलमान की गर्लफ्रेंड का उनके दोस्त एक्टर जैकी श्रॉफ के साथ अफेयर।

4/7

फिल्म इज्जत

दरअसल, 90 के दशक में एक खबर सामने आई थी। बताया गया था कि फिल्म इज्जत की शूटिंग के दौरान जैकी और संगीत एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए। इस खबर से सलमान खान आहत हुए थे और उन्होंने जैकी से दूरी बना ली।

5/7

दूरी पैदा कर

IMDB के मुताबिक कॉस्टयूम डिज़ाइनर अन्ना सिंह ने सलमान को जैकी और संगीता के अफेयर की जानकारी दी थी। इस खबर ने दोनों एक्टर्स के बीच इतनी दूरी पैदा कर दी कि सलमान ने सालों तक एक्टर के साथ कोई फिल्म नहीं की।

6/7

दूर हुई ग़लतफ़हमी

फिर सालों बीत जाने के बाद सलमान खान की ग़लतफ़हमी और संगीता-जैकी को लेकर फैलाई गई खबर के झूठ साबित होने के बाद दोनों के रिश्ते फिर ठीक हुए। सलमान ने जैकी के साथ फिल्म भी की जिसका नाम था बंधन।

7/7

फिल्म बंधन

1998 में आई फिल्म बंधन में जैकी ने सलमान खान के जीजा जी का किरदार निभाया था। वो डायलॉग तो याद ही होगा आपको ‘जो जीजा जी कहेंगे वो मैं करूंगा’। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।