bollywood these young actresses played mother onscreen, age gap will shock you इन फिल्मों में एक्ट्रेस ने निभाया अपने से बड़े हीरो की मां का किरदार, सलमान खान से छोटी उनकी ऑनस्क्रीन मां
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनइन फिल्मों में एक्ट्रेस ने निभाया अपने से बड़े हीरो की मां का किरदार, सलमान खान से छोटी उनकी ऑनस्क्रीन मां

इन फिल्मों में एक्ट्रेस ने निभाया अपने से बड़े हीरो की मां का किरदार, सलमान खान से छोटी उनकी ऑनस्क्रीन मां

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज ने बड़े पर्दे पर कई सुपरस्टार हीरो की मां का किरदार निभाया। लेकिनक्या आप जानते हैं असल जिंदगी में ये एक्ट्रेसेज इन हीरोज से छोटी थीं। कईयों को अपने इन किरदारों को तारीफें मिली और कईयों को ट्रोल किया गया। 

Usha ShrivasMon, 25 Aug 2025 01:16 PM
1/10

ऑनस्क्रीन मां और बेटे की उम्र में फर्क

बॉलीवुड की इन हीरोइन ने अपने से उम्र में बड़े एक्टर्स की मां का किरदार निभाकर सभी को हैरान कर दिया।

2/10

सोनाली कुलकर्णी-सलमान खान

सलमान खान की फिल्म भारत में सोनाली कुलकर्णी ने एक्टर की मां का किरदार निभाया था। लेकिन असल जिंदगी में एक्ट्रेस, दबंग खान के बीच 9 साल का फर्क था। सलमान आज 59 साल के हैं। जबकि सोनाली 50 साल की हैं।

3/10

मोना सिंह-आमिर खान

फिल्म लाल सिंह चड्ढा में मोना सिंह ने आमी खान की मां का किरदार निभाया था। जबकि मोना छोटी हैं। उनकी उम्र 43 साल है और आमिर आज 60 साल के हैं।

4/10

शाहरुख खान-शीबा चड्ढा

फिल्म जीरो में शाहरुख खान से 6 साल छोटी एक्ट्रेस शीबा चड्ढा ने उनकी मां का किरदार निभाया था। कॉलेज में शाहरुख उनसे सीनियर एक्टर रहे हैं।

5/10

अक्षय कुमार-शेफाली शाह

फिल्म वक्त में शेफाली शाह ने अमिताभ बच्चन की पत्नी और अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाया था। जबकि असल में वो एक्टर से 5 साल छोटी हैं। अक्षय की उम्र 57 साल है और शेफाली 52 साल की हुई हैं।

6/10

राखी-अमिताभ बच्चन

दिलीप कुमार स्टारर फिल्म शक्ति में एक्ट्रेस राखी गुलजार ने अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। जबकि अमिताभ एक्ट्रेस से 5 साल बड़े थे। दोनों कई फिल्मों में प्रेमी भी रहे हैं।

7/10

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-ऋचा चड्ढा

फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में ऋचा चड्ढा ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की मां का किरदार निभाया था। जबकि ऋचा आज 38 साल की हैं और नवाज 51 साल के हैं।

8/10

ऋतिक रोशन-सुप्रिया कार्निक

फिल्म यादें में ऋतिक रोशन से एक साल छोटी सुप्रिया ने उनकी मां का किरदार निभाया था। उस समय ऋतिक 27 साल के थे और सुप्रिया 26 की थीं।

9/10

संजय दत्त-रीमा लागू

संजय दत्त की सफल फिल्म वास्तव में रीमा लागू ने उनकी मां का किरदार निभाया था। दोनों के बीच इमोशनल सीन भी शूट किया गया था। लेकिन असल जिंदगी में रीमा लागू,संजय दत्त से 8 साल छोटी थीं।

10/10

अमिताभ बच्चन-रोहिणी

फिल्म अग्निपथ में अमिताभ बच्चन से 13 साल छोटी रोहिणी ने उनकी मां का किरदार निभाया था। ये रोल खूब पसंद किया गया।