salman khan film sanam bewafa heroin chandni navodita sharma then and now see here सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा की चांदनी 31 साल बाद दिखती हैं ऐसी, एक कॉन्ट्रैक्ट ने बिगाड़ा करियर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा की चांदनी 31 साल बाद दिखती हैं ऐसी, एक कॉन्ट्रैक्ट ने बिगाड़ा करियर

सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा की हीरोइन चांदनी यानी नवोदिता शर्मा पिछले 31 सालों से इंडस्ट्री से दूर हैं। नवोदिता का पता मिल गया है। इतने सालों बाद एक्ट्रेस इतनी बदल गई हैं। दूर रह कर रही हैं ये काम।

Tue, 13 Jan 2026 02:01 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा की चांदनी 31 साल बाद दिखती हैं ऐसी, एक कॉन्ट्रैक्ट ने बिगाड़ा करियर

1991 में सलमान खान की एक फिल्म आई थी सनम बेवफा। इस फिल्म के गाने जबरदस्त हिट हुए थे। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके अलावा जिसके सबसे ज्यादा चर्चे हुए थे वो थी सलमान ही हीरोइन चांदनी जिनका असली नाम नवोदिता शर्मा है। इस फिल्म ने उन्हें चांदनी नाम देने के साथ जबरदस्त शोहरत दी। अपनी पहली ही फिल्म में उन्हें सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था। हालांकि, उस समय सलमान भी बड़े स्टार नहीं थे। उस समय मेकर्स ने अपनी इस फिल्म के लिए सलमान की हीरोइन के लिए अख़बार में विज्ञापन दिया था और इसी विज्ञापन की देन थी चांदनी उर्फ़ नवोदिता शर्मा। दो

एक कॉन्ट्रैक्ट की वजह से नहीं मिली बड़ी फिल्में

नवोदिता को फिल्मो का शौक था ऐसे में उन्होंने विज्ञापन में दिए फॉर्म को भर कर भेज दिया। किसे पता था नवोदिता की एक छोटी सी कोशिश उन्हें सलमान की हीरोइन चांदनी बना देगी। इस तरह नवोदिता फिल्मों में आ गई। पहली ही फिल्म से उन्हें बड़ा नाम भी मिला। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि एक कॉन्ट्रैक्ट की वजह से नवोदिता ज्यादा काम नहीं कर पाई। दरअसल, सनम बेवफा के प्रोड्यूसर ने सावन कुमार टाक ने नवोदिता से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा लिया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक नवोदिता को तीन साल तक दूसरी किसी कंपनी के साथ काम करने की इजाजत नहीं थी। तो जब सनम बेवफा हिट हुई और नवोदिता को दूसरे मेकर्स की फिल्में ऑफर्स हुई। लेकिन एक्ट्रेस कॉन्ट्रैक्ट की वजह से किसी भी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाई। और जब उन्होंने मेकर्स से कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल करवाया तब तक उन्हें लीड रोल मिलने बंद हो चुके थे। उस समय तक नई हीरोइन भी दस्तक दे चुकी थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान ने कभी नहीं जीता फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, 3 बार शाहरुख से हारे
ये भी पढ़ें:सलमान ने विकी के सामने कटरीना के लिए गा दिया गाना, शर्म से लाल हुई एक्ट्रेस
salman khan navodita sharma

अब चला रही हैं डांस स्टूडियो

इसके बाद नवोदिता ने कुछेक फिल्मों में छोटे और सपोर्टिंग किरदार ही निभाए। जब लगा की फिल्मों में करियर नहीं बचा तो एक्ट्रेस ने शादी कर ली और 1994 में अमेरिका में बस गई। नवोदिता अमेरिका के ओरलैंड में एक डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। सालों पहले उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और अब उनके पास बड़ा स्टाफ है। नवोदिता के इस डांस इंस्टीट्यूट का नाम का नाम C Studios Inc है। यहां वो इंडियन, जैज, हिप हॉप, लैटिन और मॉडर्न डांस सिखाती हैं।

salman khan navodita sharmasalman khan and navodita sharma

सालों बाद ऐसी दिखती हैं

नवोदिता पिछले 31 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपनी अलग एक दुनिया में खुश हैं। सालों बाद भी नवोदिता बेहद खूबसूरत दिखती हैं। अपनी डांस क्लास के बच्चों के साथ उनकी कई तस्वीरें मौजूद हैं। नवोदिता इतने सालों में बदली नहीं हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।