salman khan never won filmfare best actor award, defeated by shahrukh khan ranbir kapoor read सलमान खान ने कभी नहीं जीता फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, 3 बार शाहरुख, 2 बार रणबीर से हारे, आमिर ने भी छोड़ा पीछे
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसलमान खान ने कभी नहीं जीता फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, 3 बार शाहरुख, 2 बार रणबीर से हारे, आमिर ने भी छोड़ा पीछे

सलमान खान ने कभी नहीं जीता फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, 3 बार शाहरुख, 2 बार रणबीर से हारे, आमिर ने भी छोड़ा पीछे

सलमान खान ने फिल्मी करियर में कभी बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम नहीं किया। करियर की शुरुआत से लेकर अभी तक उन्हें बेस्ट एक्टर केटेगरी में करीब 10 बार नॉमिनेशन मिला, लेकिन अवॉर्ड कभी नहीं। कभी शाहरुख खान से हार गए तो कभी नए एक्टर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने पीछे छोड़ दिया। 

Usha ShrivasMon, 12 Jan 2026 07:17 PM
1/11

सलमान को कभी नहीं मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

सलमान खान को अपने करियर में शानदार परफॉरमेंस के लिए अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था। लेकिन अच्छी, ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद भी एक्टर एक अवॉर्ड नहीं जीत पाए।

2/11

मैंने प्यार किया

सलमान खान को बतौर एक्टर अपनी पहली फिल्म मैंने प्यार किया के लिए बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला था। लेकिन ये अवॉर्ड जैकी श्रॉफ ने फिल्म परिंदा के लिए अपने नाम कर लिया। इस अवॉर्ड को लेने के लिए जैकी श्रॉफ बेटे टाइगर को गोद में लेकर स्टेज पर गए थे।

3/11

करण अर्जुन

1996 में सलमान खान को उनकी फिल्म करण अर्जुन के लिए बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला था। लेकिन इस बार ये अवॉर्ड शाहरुख खान ने अपनी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए जीता था।

4/11

प्यार किया तो डरना क्या

1999 में सलमान खान को उनकी फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला था। लेकिन एक एक बार फिर सलमान ये अवॉर्ड शाहरुख खान से हार गए। कुछ कुछ होता है के लिए किंग शाहरुख खान ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि सलमान ने कुछ कुछ होता है के लिए सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता था।

5/11

हम दिल दे चुके सनम

2000 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए सलमान खान को बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला था। लेकिन इस बार संजय दत्त की फिल्म वास्तव की परफॉरमेंस एक्टर पर भारी पड़ गई।

6/11

तेरे नाम

फिल्म तेरे नाम के लिए सलमान खान की खूब तारीफ हुई थी। इस बार लगा था कि सलमान फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर ही लेंगे। लेकिन इस बार ऋतिक रोशन अपनी पहचान बना चुके थे। उन्होंने फिल्म कोई मिल गया के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।

7/11

दबंग

2011 में सलामन खान को उनकी फिल्म दबंग के लिए नॉमिनेशन मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। लेकिन इस बार भी दंबग शाहरुख खान से हार गया। इस साल शाहरुख ने अपनी फिल्म माय नेम इस खान के लिए सलमान को पीछे छोड़ दिया था।

8/11

बॉडीगार्ड

बॉडीगार्ड के लिए सलमान खान को फिर से बेस्ट एक्टर की केटेगरी में नॉमिनेशन मिला। इस बार रणबीर कपूर ने फिल्म रॉकस्टार के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।

9/11

दबंग 2

सलमान को दबंग 2 के लिए भी नॉमिनेशन मिला। लेकिन इस बार भी रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी में परफॉरमेंस उनपर भारी पड़ गई। ये अवॉर्ड रणबीर ने जीत लिया।

10/11

बजरंगी भाईजान

सलमान खान के करियर की बेस्ट फिल्म मानी जाने वाली बजरंगी भाईजान के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला। इस बार एक्टर के फैंस को यकीन था कि अवॉर्ड सलमान घर ले जाने वाले हैं। लेकिन रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी ने सभी को पीछे छोड़ दिया। बाजीराव के किरदार के लिए रणवीर बने थे बेस्ट एक्टर।

11/11

सुल्तान

सलमान और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। लेकिन अवॉर्ड के मामले में ये फिल्म आमिर खान की दंगल से हार गई। इस फिल्म के बाद सलमान को अभी तक बेस्ट एक्टर केटेगरी में नॉमिनेशन नहीं मिला।