salman khan film actress huma khan seen tough life, husband cheater with her sister सलमान की फिल्म की गुलबिया की बहन ही बन गई सौतन, नौकरानी ने खिलाई जेल की हवा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान की फिल्म की गुलबिया की बहन ही बन गई सौतन, नौकरानी ने खिलाई जेल की हवा

सलमान खान की फिल्म की गुलबिया और रिहाना को जिंदगी भर मिले सितम। बहन ही बन गई थी सौतन, पति की वजह से डूबे पैसे। कामवाली ने लगाए गंभीर आरोप, जेल में रहकर आई हुमा खान। अब खुद को लाइमलाइट से कर लिया दूर।

Sat, 17 Jan 2026 03:17 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान की फिल्म की गुलबिया की बहन ही बन गई सौतन, नौकरानी ने खिलाई जेल की हवा

सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में गुलबिया और 'हम साथ साथ है' में रिहाना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस हुमा खान के बारे में कम ही लोग जानते हैं। एक ऐसी एक्ट्रेस जिसका सब कुछ बर्बाद हो गया। पाकिस्तान से भारत आकर फिल्मों में काम किया, छोटे-मोटे किरदारों से पहचान बनाई, शादी की। लेकिन फिर उसी प्यार से एक्ट्रेस को धोखा मिला और उनकी बहन ही सौतन बन गई। हुमा की मुश्किलें तब ज्यादा बढ़ गई जब उनपर घर में काम करने वाली मेड ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और एक्ट्रेस को जेल जाना पड़ा था।

सलमान खान की फिल्मों में आई नजर

हुमा खान के बारे में कहा जाता है कि उनका जन्म 1950 के दशक में पाकिस्तान में हुआ था। उनकी मां पाकिस्तान की फिल्मों में काम करती थीं और खुद हुमा ने भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत की थी। फिर 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा। हुमा ने बॉलीवुड में कदम रखने के बाद इंसान बना शैतान, हमसे ना टकराना, घर परिवार, फ़रिश्ते, मैंने प्यार किया और हम साथ साथ जैसी फिल्मों में काम किया। हुमा की जिंदगी में सब ठीक चल रहा था। एक्ट्रेस छोटे किरदारों से ही अपनी बड़ी पहचान बना रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं फिल्मों के ये सपोर्टिंग एक्टर्स
ये भी पढ़ें:हम आपके हैं कौन की चमेली अब दिखती हैं ऐसी, पहचान नहीं पाओगे
huma khan from salman khan film

सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में गुलबिया और 'हम साथ साथ है' में रिहाना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस हुमा खान के बारे में कम ही लोग जानते हैं। एक ऐसी एक्ट्रेस जिसका सब कुछ बर्बाद हो गया। पाकिस्तान से भारत आकर फिल्मों में काम किया, छोटे-मोटे किरदारों से पहचान बनाई, शादी की। लेकिन फिर उसी प्यार से एक्ट्रेस को धोखा मिला और उनकी बहन ही सौतन बन गई। हुमा की मुश्किलें तब ज्यादा बढ़ गई जब उनपर घर में काम करने वाली मेड ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और एक्ट्रेस को जेल जाना पड़ा था।

सलमान खान की फिल्मों में आई नजर

हुमा खान के बारे में कहा जाता है कि उनका जन्म 1950 के दशक में पाकिस्तान में हुआ था। उनकी मां पाकिस्तान की फिल्मों में काम करती थीं और खुद हुमा ने भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत की थी। फिर 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा। हुमा ने बॉलीवुड में कदम रखने के बाद इंसान बना शैतान, हमसे ना टकराना, घर परिवार, फ़रिश्ते, मैंने प्यार किया और हम साथ साथ जैसी फिल्मों में काम किया। हुमा की जिंदगी में सब ठीक चल रहा था। एक्ट्रेस छोटे किरदारों से ही अपनी बड़ी पहचान बना रही थीं।

पड़ोसी से हुआ प्यार

ऐसा कहा जाता है फिल्मों में एक्टिंग करने के दौरान ही उन्हें अपने पड़ोसी से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। हुमा के पड़ोसी एक शेफ थे। शादी के कुछ समय बाद पति अमेरिका जाकर अपना काम शुरू करना चाहते थे। पति की ये इच्छा पूरी करने के लिए उस समय हुमा ने अपने प्रॉपर्टी भेज दी, घर, ज्वेलरी सब बेच कर पति को अमेरिका भेजा। हुमा को उम्मीद थी कि एक दिन पति अपना सेटअप वहां कर लेंगे तो पीछे से वो भी चली जाएंगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

पैसे आने हुए बंद

शुरू में हुमा के पति ने उन्हें हर महीने पैसे भेजे। लेकिन कुछ समय बाद वो पैसे आने बंद हो गए। ऐसे ही समय बीत रहा था। हुमा पति से कोई संपर्क नहीं कर पा रही थीं। इस मज़बूरी में उन्होंने अपनी पाकिस्तान में रहने वाली बहन से अपने पति से मिलने की बात कही। हुमा की बहन उस समय अमेरिका जाने वाली थीं। एक्ट्रेस ने अपनी बहन से कहा कि वो उनके पति से मिले और उनके बुरे हाल के बारे में बताए।

बजट और कमाई

बहन बनी सौतन

लेकिन समय बीत गया अब हुमा की बहन का भी कोई ठिकाना नहीं था। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी और पति ने उन्हें धोखा दे दिया है। हुमा की बहन अब उनकी सौतन बन गई। ये सच जानकर हुमा को काफी ठेस पहुंची वो भावनात्मक रूप से टूट गई थीं। हुमा ने बताया था उनके बुरे वक्त में सलमान खान ने ना सिर्फ आर्थिक रूप से बल्कि कानूनी मदद भी पहुंचाई।

अब जी रही हैं गुमनाम जिंदगी

हुमा की जिंदगी में एक और तूफान आया। रिपोर्ट के मुताबिक उनके घर काम करने वाली एक महिला ने हुमा पर आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस ने उनकी 12 साल की बेटी को बंधक बनाया। हुमा को अपना समय जेल में भी बिताना पड़ा। अब हुमा कहां हैं और किस हाल में रह रही हैं इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने खुद को लाइमलाइट से दूर कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।