Salman Khan Brother In Law Aayush Sharma Receives Threat Email Allegedly From Lawrence Bishnoi Gang सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भेजा ईमेल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भेजा ईमेल

सलमान खान और कई सेलेब्स के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी दी है। यह धमकी मेल के जरिए एक्टर को दी है।

Wed, 11 Feb 2026 08:44 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भेजा ईमेल

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को एक धमकी भरा ईमेल आया है। यह मेल लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से ही आयुष को आया है। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुधवार को बताया कि आयुष को मेल से धमकी मिली है और मेल भेजने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित होने का दावा किया है।

दोनों में नहीं पता चली आइडेंटिटी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा कि आयुष शर्मा को ईमेल वाया प्रोटॉन मेल की तरफ से धमकी मिली है लॉरेंस बिश्नोई गैंग से वहीं रणवीर सिंह को व्हाट्सएप्प वॉइस नोट मिला था वीपीएन यूज करके।

रणवीर से की करोड़ों की मांग

आयुष को रणवीर सिंह को मिली धमकी के तुरंत बाद धमकी दी गई है। रणवीर को व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजा गया था जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई थी। इस धमकी के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

ऑफिशियल्स ने बताया कि सेंडर ने वॉइस नोट को वीपीएन से भेजा था ताकि उसकी लोकेशन पता लगाना मुश्किल हो। इसकी के साथ उस शख्स ने खुद को बिश्नोई गैंग से संबंधित बताया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह के घर पर बढ़ाई गई सिक्योरिटी, धमकी भरे मैसेज के बाद पुलिस का एक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों केस में यानी जो आयुष को मेल भेजा गया और जो रणवीर को व्हाट्सएप मैसेज भेजा गया उसमें सेंडर की आइडेंटिटि को हाइड किया गया है और अलग-अलग डिजिटल टूल्स को यूज किया है।

रोहित शेट्टी के घर पर हुआ था हमला

बता दें कि दोनों की धमकी से पहले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर 31 जनवरी को फायरिंग हुई थी। उनके घर पर 5 गोलियां चलाई गई थीं। इतना ही नहीं इस कनेक्शन में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। बुधवार को उनकी पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें स्पेशल एमसीओसीए कोर्ट में पेश किया गया था जिसमें उन्हें 17 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

इसी केस में पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा था जिसका नाम आसाराम फासले था जो हथियारों को सप्लाई करता था। इन्वेस्टिगेटर्स ने यह दावा किया था कि वह बिश्नोई गैंग के साथ 4 साल से काम कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान को राहत; राजस्थान के इस आयोग ने लगाई गैर-जमानती वारंट पर रोक, क्या मामला?

सलमान खान के घर के बाहर भी चलाई थीं गोलियां

वहीं रोहित से पहले सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी गोलियां चलाई गई थीं साल 2024 में। 2 आदमी मोटरसाइकिल पर आए थे और 4 गोलियों के राउंड फायर करके वहां से भाग गए थे। इसके बाद बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए अटैक की जिम्मेदारी ली थी। इस केस में बाद में 6 लोग गिरफ्तार भी हुए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।