Ranveer Singh security tightened at Mumbai house after actor receives threat पुलिस ने बढ़ाई रणवीर सिंह की सिक्योरिटी, पूरे वक्त घर में मौजूद रहेंगे हथियारबंद गार्ड्स, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

पुलिस ने बढ़ाई रणवीर सिंह की सिक्योरिटी, पूरे वक्त घर में मौजूद रहेंगे हथियारबंद गार्ड्स

Ranveer Singh House Security: रणवीर सिंह को मिले धमकीभरे वॉयस नोट के बाद अब मुंबई पुलिस ने उनके घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। रणवीर सिंह के घर के परिसर में पूरे वक्त 6 हथियारबंद और एक वर्दीधारी पुलिसवाला मौजूद रहेगा।

Wed, 11 Feb 2026 11:40 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
पुलिस ने बढ़ाई रणवीर सिंह की सिक्योरिटी, पूरे वक्त घर में मौजूद रहेंगे हथियारबंद गार्ड्स

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को अज्ञात सूत्रों से जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके बांद्रा स्थित घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर यह जानकारी जंगल की आग की तरह फैल गई और इस न्यूज के वायरल होते ही फिल्म इंडस्ट्री और रणवीर के फैंस में चिंता की लहर है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्टर के घर के बाहर पहरा और निगरानी बढ़ा दी है। इससे पहले सुपरस्टार सलमान खान जैसे स्टार्स को अलग-अलग वजहों से धमकियां मिलती रही हैं, लेकिन रणवीर सिंह के मामले में यह पहली बार है कि जब उन्हें इस तरह धमकाया गया है।

मुंबई पुलिस ने बढ़ाई रणवीर की सुरक्षा

पुलिस के मुताबिक रणवीर सिंह को यह धमकी एक वॉयस नोट के जरिए मिली है। इसमें आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है और एक्टर को गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी गई है। जैसे ही इसकी खबर पुलिस को मिली, बांद्रा पुलिस की एक टीम तुरंत उनके घर पहुंची और हालात का जायजा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक लेटर के मुताबिक अब रणवीर सिंह के घर के परिसर में 6 हथियारबंद सुरक्षाकर्मी और 1 वर्दीधारी जवान पूरे वक्त मौजूद रहेगा। गार्ड्स को बढ़ाया गया है और कुछ पुलिसकर्मी पूरे वक्त रणवीर के घर के बाहर मौजूद रहेंगे।

Ranveer Singh

अब ट्रैकिंग में जुटी हुई है मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस की साइबर सेल टीम की जांच का मुख्य फोकस उस मोबाइल नंबर या प्लेटफॉर्म को ट्रैक करना है, जिससे यह वॉइस नोट भेजा गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वो इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस धमकी के पीछे किसी गिरोह का हाथ है या यह किसी की शरारत है। साथ ही धमकी देने की वजह को लेकर भी लोगों में जिज्ञासा बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी के बीच रणवीर सिंह का दावा- ऋतिक रोशन को फिल्म में...
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज, करोड़ों की फिरौती मांगी

रणवीर के परिवार में फिक्र का माहौल

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड स्टार्स को धमकियां मिलने का सिलसिला काफी बढ़ गया है। इससे पहले सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स को भी सुरक्षा कारणों से कड़ी पुलिस सुरक्षा दी जा चुकी है। रणवीर सिंह को मिली इस धमकी ने एक बार फिर पुलिस और फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे स्टार्स के कान खड़े कर दिए हैं। रणवीर सिंह या उनके परिवार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन परिवार के करीबी लोग काफी इसे लेकर फिक्रमंद बताए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब इंद्रजीत ने बढ़ाया मदद का हाथ, राजपाल यादव को देंगे 1.11 करोड़ रुपये

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।