Salman Khan Battle of Galwan Co Star Chitrangda Singh Shares Salim Khan Health Update सलमान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, जानें उनका हाल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, जानें उनका हाल

सलीम खान कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके जल्द ठीक होने के लिए सभी दुआ कर रहे हैं और इस बीच सलमान की को-एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है।

Thu, 19 Feb 2026 07:45 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, जानें उनका हाल

सलमान खान के पिता सलीम खान मंगलवार से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम खान के जल्द ठीक होने के लिए सभी प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं परिवार वाले और करीबी दोस्त भी उनसे मिलने अस्पताल जाने में लगे हैं। अब सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने सलीम खान को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है।

क्या दिया चित्रांगदा ने दिया अपडेट

अब हाल ही में आईएनएस से बात करते हुए चित्रांगदा ने सलीम खान के हेल्थ अपडेट को लेकर कहा, वह ठीक हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शुभकामनाओं की कामना करता हूं। इस बात को सुनकर फैंस जरूर खुश होंगे।

कुछ दिनों पहले रिलीज किया था गाना

दरअसल, सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने से पहले सलमान खान, बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग कर रहे थे। वैलेंटाइन्स डे के दिन सलमान ने फिल्म का रोमांटिक गाना भी रिलीज किया था जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी थीं। फैंस को दोनों की कैमिस्ट्री काफी पसंद आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं जो भी हूं वो सलीम खान की वजह से; शाहरुख का पुराना इंटरव्यू वायरल

डॉक्टर ने क्या दिया था अपडेट

बता दें कि 18 फरवरी को सलीम खान को लेकर अपडेट देते हुए डॉक्टर पारकर ने कहा था, ‘बीती सुबह सलीम खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें उनके फैमिली फिजिशियन लेकर आए थे। उन्हें देखने के बाद तुरंत उन्हें मेडिकेशन दिया। इसके बाद हमें एहसास हुआ कि उन्हें आईसीयू में रखना चाहिए और हमने उन्हें आईसीयू में रखा। उनका ब्लड प्रेशर हाई था और झटके आ रहे थे और इसके बाद उन्हें वेन्टिलेटर पर रखा गया। उन्हें इसलिए वेन्टिलेटर पर रखा गया ताकि सिचुएशन और खराब नहीं हो।’

सलीम हैं दिग्गज स्क्रीनराइटर

सलीम के बारे में बता दें कि वह हिंदी सिनेमा के बड़े और दिग्गज स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ कई हिट स्टोरीज दी हैं। सलीम-जावेद की जोड़ी सुपरहिट रही है। 70 और 80 के दशक में उनकी स्टोरीज ने कमाल किया है। दोनों ने मिलकर शोले, दीवार, जंजीर, त्रिशूल जैसी सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलीम खान पर किया गया डीएसए प्रोसीजर, जानिए क्या होता है इससे?

सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान

सलमान खान की बात करें तो वह कुछ दिनों से बैटल ऑफ गलवान में काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है और इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म में सलमान को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। चित्रांगदा सिंह और सलमान पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।