मैं जो भी हूं वो सलीम खान की वजह से… सलमान के पिता को क्यों इतना मानते हैं शाहरुख, इंटरव्यू वायरल
सलीम खान अपने मेहमानों की बहुत खातिरदारी करते हैं। उनके बीमार होने पर शाहरुख खान का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों का जिक्र किया था और सफलता का श्रेय सलीम खान को दिया था।

सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में हैं। ब्रेन हैमरेज को बाद उनकी सर्जरी हुई थी और डॉक्टर्स का कहना है कि वह बेहतर हैं। सलीम खान की लंबी उम्र के लिए उनके शुभचिंतक और सलमान के फैन्स दुआएं कर रहे हैं। इस बीच उनसे जुड़े कई नए पुराने किस्से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। शाहरुख खान का एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में आया है। इसमें उन्होंने बोला था कि आज वह जो भी हैं सलीम खान की वजह से हैं।
सलमान के घर खाना खाते थे शाहरुख
सलीम खान सर्जरी के बाद रिकवर हो रहे हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका बड़ा योगदान है। साथ ही कई बड़े एक्टर्स का करियर संवारने का श्रेय भी उनको दिया जाता है। इस इंटरव्यू में शाहरुख बोले थे, 'आज मैं शाहरुख खान हूं तो सलीम खान की वजह से। जब पहली बार मैं एक स्ट्रगलिंग एक्टर के तौर पर मुंबई आया तो मैं सलमान खान के घर पर खाना खाता था। सलीमजी ने मेरा बहुत सपोर्ट किया। उनकी वजह से ही मैं शाहरुख खान बना हूं।' शाहरुख ने यह बात आईएएनएस को दिए गए इंटरव्यू के दौरान कही थी।
जब शाहरुख-सलमान के बीच हुआ झगड़ा
शाहरुख खान साल 1991 में मुंबई आए थे। शुरुआत में उन्होंने काफी कठिन वक्त देखा। शाहरुख और सलमान के बीच शुरुआती दिनों में काफी अच्छी दोस्ती रही है। खासकर 1995 में करण अर्जुन के वक्द दोनों के बीच भाई जैसा बॉन्ड था। इसके बाद साल 2008 में उनके झगड़े की खबरों ने फैन्स का दिल तोड़ दिया। 2014 तक उनके बीच फिर से दूरियां कम होनी शुरू हुईं और वे एक-दूसरे की फिल्मों का सपोर्ट करते रहे।
सलीम खान करते हैं मेहमानों का बढ़िया स्वागत
सलीम खान सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और उनके घर मेहमाननवाजी के लिए मशहूर है। कई एक्टर्स बता चुके हैं कि उन्हें सलमान की मां सलमा के हाथ की बिरयानी बहुत पसंद है। वहीं सलीम खान किसी भी गेस्ट को बिना खाना खाए जाने नहीं देते।
सलीम खान को लीलावती देखने पहुंचे थे आर्यन
सलमान खान के पिता सलीम खान के ऐडमिट होने पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान उनको देखने लीलावती हॉस्पिटल गए थे। सलीम खान को 17 फरवरी को चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर्स ने बताया है कि उनको ब्लड क्लॉट की शिकायत हुई थी। उसका ट्रीटमेंट किया गया है। सलीम खान का हालत स्थिर है और जल्द वेंटिलेटर से हटा दिए जाएंगे। डॉक्टर जलील पारकर ने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि किसी तरह की अफवाह ना फैलाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन