lilavati hospital dr done dsa procedure on salim khan, know what is dsa procedure सलीम खान पर किया गया डीएसए प्रोसीजर, जानिए क्या होता है इससे? ब्रेन हेमरेज के बाद हुए थे एडमिट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलीम खान पर किया गया डीएसए प्रोसीजर, जानिए क्या होता है इससे? ब्रेन हेमरेज के बाद हुए थे एडमिट

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता स्क्रीन राइटर सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट देते हुए डॉक्टर ने बताया था कि उन पर डीएसए प्रोसीजर किया गया है। जानिए आखिर क्या होता है ये प्रोसीजर और इससे क्या जानकारी मिलती है।

Sat, 21 Feb 2026 10:37 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सलीम खान पर किया गया डीएसए प्रोसीजर, जानिए क्या होता है इससे? ब्रेन हेमरेज के बाद हुए थे एडमिट

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत को परिवार में चिंता थी। 90 साल के सलीम खान को मंगलवार की सुबह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। डॉक्टर ने बताया कि खान परिवार के फिजिशियन संदीप चोपड़ा ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया था। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ जो सलीम खान को इमरजेंसी में हॉस्पिटल लाना पड़ा था। उन्हें ICU में रखा गया । सलीम खान की हेल्थ के बारे बात करते हुए लीलावती हॉस्पिटल ने अपडेट दिया था और साथ ही ये भी बताया कि उनपर डीएसए प्रोसीजर किया गया है।

सलीम खान की जांच के लिए किया गया डीएसए प्रोसीजर

सलीम खान को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था। ये बात खुद डॉक्टर जलील ने बताई। डॉक्टर ने कहा कि सलीम खान को झटके आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। शुरुआती जांच के बाद उन्हें ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया जिससे दिक्कत को ज्यादा बढ़ने से रोका जा सके। हालांकि उनकी हालत क्रिटिकल नहीं है। डॉक्टर ने बताया कि सलीम खान पर एक छोटा प्रोसीजर किया गया जिसका नाम है डीएसए। आखिर ये क्या है? चलिए समझते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Salim Khan Health: सलीम खान से मिलने आधी रात को हॉस्पिटल पहुंचे संजय दत्त

डीएसए प्रोसीजर क्या है?

लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि आज सुबह न्यूरो सर्जन नितिन डांगे ने सलीम खान पर एक छोटा प्रोसीजर किया था। उन्होंने इस प्रोसीजर का नाम डीएसए बताया। इस प्रोसीजर का पूरा नाम होता है डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी। ये एक आधुनिक और बिना दर्द वाली जांच करने की तकनीक है। इसका मुख्य काम नसों की HD फोटो लेना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bollywood vs South:जब बॉलीवुड से टकराई थीं ये साउथ फिल्में, मेकर्स को हुआ नुकसान

क्यों इस्तेमाल होता है डीएसए प्रोसीजर

डीएसए प्रोसीजर में एक्स-रे मशीन और कॉन्ट्रास्ट डाई का इस्तेमाल होता है। ये शरीर के अंदर के अंगों की तस्वीर के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसके इस्तेमाल से ब्लड वेसेल्स की रियल टाइम इमेज आती है। डीएसए के इस प्रोसीजर से नसों में रुकावट या ब्लॉकेज के बारे में पता किया जाता है। इसमें ये भी जानकारी ली जाती है कि अंदर नसे फट तो नहीं रही हैं या कोई ट्यूमर तो नहीं पनप रहा या वेसेल्स तो बंद या ब्लॉक नहीं हो गए हैं। इस प्रोसीजर से बीमारी की पहचान की जा सकती है।

सलीम खान से मिलने पहुंचे थे संजय दत्त

डॉक्टर जलील के मुताबिक डीएसए प्रोसीजर आज सलीम खान पर किया गया है। कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। डॉक्टर के मुताबिक सलीम खान की उम्र है तो इसलिए रिकवरी में उन्हें समय लगेगा। बता दें, सलीम खान के हॉस्पिटल में एडमिट होते ही खान परिवार के अलावा संजय दत्त, जीशान सिद्दीकी उनसे मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे। खान परिवार के लगभग सभी सदस्य हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब हम चले जाएं…सलीम खान ने अपने तीनों बेटों के सामने कही थी ये इमोशनल बात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।