rishi kapoor flop film karz blocbuster songs were the reason for his depression kishore kumar was the singer ऋषि कपूर की वो फ्लॉप फिल्म जिसके हिट गानों की वजह से डिप्रेशन में थे एक्टर, किशोर कुमार थे सिंगर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ऋषि कपूर की वो फ्लॉप फिल्म जिसके हिट गानों की वजह से डिप्रेशन में थे एक्टर, किशोर कुमार थे सिंगर

ऋषि कपूर की एक ऐसी फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, लेकिन म्यूजिक ने कमाल कर दिया। फिल्म का म्यूजिक हिट होने की वजह से ऋषि कपूर डिप्रेशन में चले गए थे। नहीं सुन पाते थे खुद की फिल्म के गानों की तारीफ।

Tue, 5 May 2026 05:15 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
ऋषि कपूर की वो फ्लॉप फिल्म जिसके हिट गानों की वजह से डिप्रेशन में थे एक्टर, किशोर कुमार थे सिंगर


1980 में आई ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज आज एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है। लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो ऋषि कपूर डिप्रेशन में चले गए थे। इस परेशानी की वजह फिल्म कर्ज का सफल म्यूजिक था। फिल्म के गीत खूब मशहूर हुए। सुभाष घई का डायरेक्शन ऑडियंस को पसंद आया। अपने समय से आगे की इस अनोखी कहानी को बाद में तो प्यार मिला लेकिन शुरुआती सालों में खूब आलोचना हुआ। इस फिल्म के बाद ऋषि कपूर के डिप्रेशन में जाने की वजह वो गाने थे जो ऑडियंस के बीच हिट हो चुके थे।

रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म

दरअसल, 70 और 80 के दशक में डायरेक्टर सुभाष घई ने कई फिल्मों का डायरेक्शन किया था। उनके करियर की शुरुआती तीन फिल्में कालीचरण, खान दोस्त और विश्वनाथ शत्रुघ्न सिन्हा के साथ थीं। इन तीनों ही फिल्मों को ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला। लेकिन उस समय इंडस्ट्री में फिल्मों के गाने बहुत मशहूर थे और सुभाष घई की तीनों फिल्मों में गाने उस दौर के हिसाब से नहीं थे। ऐसे में सुभाष घई को पता चला कि उनके फिल्मों के म्यूजिक को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा हो रही है। ऐसे में उन्होंने तय किया कि अब वो एक ऐसी फिल्म बनाएंगे जिसका म्यूजिक शानदार हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये गलियां ये चौबारा…जानिए किसने लिखा था ये खूबसूरत गाना, आज भी रो पड़ते हैं लोग

फिल्म के गाने हुए हिट

उसी समय सुभाष घई ने टीना मुनीम और ऋषि कपूर को लेकर फिल्म कर्ज बनाने की तैयारी की। इस फिल्म की कहानी को डायरेक्टर म्यूजिकल रोमांस की तरह पेश करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने फिल्म के सीन की शूटिंग से ज्यादा गानों पर ध्यान दिया। उन्होंने अपनी फिल्म को म्यूजिकल रोमांटिक टच देने के लिए लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी को चुना। इस फिल्म में कुल 7 गाने थे 'ओम शांति ओम', 'पैसा ये पैसा', 'तू कितने बरस की', 'एक हसीना थी', 'कमाल है कमाल है', 'दर्द-ए दिल', अंत में थीम म्यूजिक। ऋषि कपूर पर फिल्माया गाना ‘ओम शांति ओम’ जबरदस्त हिट हुआ। ये गाने किशोर कुमार ने गाए थे। वहीं ‘दर्द-ए-दिल’ के लिए मोहम्मद रफी की आवाज का इस्तेमाल किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थलापति विजय की जीत पर सिनेमा जगत में जश्न, महेश बाबू, टाइगर श्रॉफ ने दी बधाई

फिल्म हुई फ्लॉप

ऋषि कपूर को इस फिल्म से उम्मीदें थीं। उन्होंने फिल्म का वो किरदार निभाने के लिए कड़ी मेहनत की। कहानी भी शानदार थी। लेकिन जब फिल्म थिएटर में रिलीज हुई तो सिनेमाहॉल खाली मिले या कम ही ऑडियंस इस फिल्म को देखने पहुंच रही थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने थोड़ी कमाई की। लेकिन दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही ये समझ आ गया कि फिल्म कर्ज फ्लॉप हो चुकी है। ऋषि कपूर के लिए ये किसी सदमे जैसा था। इस बात का ज़िक्र उन्होंने अपनी बायोग्राफी में भी किया है। फिल्म कर्ज के दो हफ्तों बाद फिरोज खान की कुर्बानी रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही थी।
सदमे में चले गए थे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज डूब चुकी थी। लेकिन फिल्म का म्यूजिक जबरदस्त हिट हुआ। उस समय हर तरफ फिल्म के म्यूजिक की चर्चा हो रही थी। ऋषि कपूर पर फिल्माया 'ओम शांति ओम' हर जगह बज रहा था। फिल्म के गानों की सफलता के बारे में सुनते ही ऋषि कपूर परेशान हो जाते थे। रिपोर्ट के मुताबिक बात इतनी बिगड़ गई थी कि ऋषि कपूर फिल्म के सेट पर बेहोश हो गए थे। बाद में डॉक्टर को दिखाया गया और वो नार्मल हो पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रीति जिंटा की वो फ्लॉप फिल्म जिसके गाने निकले ब्लॉकबस्टर, मिले 1 बिलियन व्यूज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।