remo dsouza and lizel revealed that they saw snake outside their shiv temple रेमो डिसूजा के घर में बने शिव मंदिर में दिखा था सांप; क्रिश्चियन पत्नी लिजेल हर दिन करती है जल अभिषेक, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रेमो डिसूजा के घर में बने शिव मंदिर में दिखा था सांप; क्रिश्चियन पत्नी लिजेल हर दिन करती है जल अभिषेक

रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल ने बताया कि उनके घर में बने शिव मंदिर के पास उन्होंने सांप को देखा था। वो खुद क्रिश्चियन हैं लेकिन हर दिन शिवलिंग पर जल अभिषेक करती हैं। रेमो ने इसलिए बदल किया था धर्म।

Tue, 28 April 2026 05:18 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रेमो डिसूजा के घर में बने शिव मंदिर में दिखा था सांप; क्रिश्चियन पत्नी लिजेल हर दिन करती है जल अभिषेक

डांस कोरियोग्रफर से फिल्म डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा काफी मशहूर हैं। रियलिटी शो के जज और कई शंदाए डांस सॉंन्ग कोरियोग्राफ करने के लिए उन्हें पहचाना जाता है। हाल में रेमो ने अपने जीवन और परिवार के बारे बात की। साथ ही उनकी पत्नी लिजेल ने बताया कि वो जन्म से क्रिश्चियन हैं लेकिन भगवान शिव में उनकी गहरी भक्ति है। उन्होंने बताया कि उनका नया घर बनने से पहले वहां शिवलिंग की स्थापना हो गई थी। लिजेल ने अपने शिव मंदिर के बाहर सांप भी देखा था।

रेमो के शिव मंदिर में दिखा था सांप

रेमो डिसूजा ने हाल में कर्ली तेल काम्या जानी को अपने घर में वेलकम किया था। इस दौरान रेमो और उनकी पत्नी लिजेल ने अपने घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा दिखाया। उनके घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा ये शिव मंदिर है। यहां उन्होंने शिवलिंग की स्थापना की हुई है। लिजेल जो क्रिश्चियन हैं वो हर दिन यहां जल अभिषेक करती हैं। लिजेल ने बताया कि उनके पिछले घर के नीचे के एक्स हिव मंदिर था जहां वो अक्सर जल अभिषेक के लिए जाती थीं। लेकिन उन्हें पूरा समय नहीं मिलता था। उनकी पूजा के बीच कोई दूसरा जल अभिषेक करने लगता था। इसलिए जब उन्होंने नया घर लिया तो नक्शा बनने से पहले शिवलिंग की स्थापना सही जगह हो चुकी थी। उसके बाद घर बना। लिजेल ने ये भी बताया कि एक दिन अचानक उन्हें फोन आया और उनकी हेल्पर ने बताया कि उनके शिव मंदिर के पास एक सांप दिखा है। उन्होंने उस सांप को मंदिर के पास देखा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपनी पहली ही फिल्म में करीना कपूर से शादी करने वाले थे शरद केलकर

इसलिए बदल लिया था रेमो ने धर्म

आगे रेमो ने बताया कि वो चर्च में बहुत सेवा करते थे इसलिए वहां के पादरी के कहने पर उन्होंने 15 साल की उम्र में ही अपना धर्म बदल किया था और वो हिंदू से क्रिश्चियन बन गए थे। रेमो ने बताया कि उनका असली नाम रमेश गोपी नायर है। जब उन्होंने धर्म बदला तो वो रमेश से रेमो बन गए। रेमो ने बताया कि वो बचपन से जानवरों और पक्षियों एक साथ पले-बड़े हैं। इसलिए जानवरों से उनका खास लगाव है। उनके घर में कई डॉग्स और कैट्स हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबुल का ये घर बहना…जानिए किसने लिखा था कलेजा चीर देने वाला ये गाना

हर दिन भगवान का करते हैं जल अभिषेक

रेमो ने बताया कि उनका सुबह का रुटीन ही यही है। वो सुबह 7 बजे के करीब उठते हैं। पूजा-पाठ करते हैं। गणेश बप्पा की आरती करते हैं। शिवलिंग को जल चढ़ाते हैं और फिर अपने डॉग्स और कैट के साथ समय बिताते हैं। रेमो अपने बच्चों के साथ भी समय बिताते हैं।


read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख शानदार एक्टर है…आमिर खान ने जताई साथ काम करने की ख्वाहिश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।