शाहरुख शानदार एक्टर है…आमिर खान ने जताई साथ काम करने की ख्वाहिश, तीनों खान आ सकते हैं साथ
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल में शाहरुख खान को एक अच्छा एक्टर बताया और उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। आमिर ने कहा कि शाहरुख और सलमान ने साथ काम करने के बारे में बातचीत की थी।

सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान को स्क्रीन पर एक साथ देखने का सपना हर फैन देख रहा है। इंडस्ट्री के तीन सबसे बड़े सुपरस्टार्स पिछले 3 दशकों से भी ज्यादा समय से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। लेकिन अभी तक इन तीनों खान को एक साथ किसी फिल्म में नहीं देखा गया। अब इस बारे में आमिर खान ने अपनी इच्छा जाहिर की है। हाल में उन्होंने बताया कि वो शाहरुख खान के साथ काम करना चाहेंगे।
शाहरुख है शानदार एक्टर
रेडियो नशा के साथ बातचीत में आमिर खान ने कहा कि वो शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते हैं। वो एक जबरदस्त एक्टर हैं और अलग तरह का चार्म लेकर आते हैं। आमिर ने कहा कि शाहरुख एक ऐसे एक्टर हैं जो ऑडियंस के साथ गहराई से जुड़ जाते हैं। बहुत ही शानदार आर्टिस्ट हैं।

अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश
अपने इस इंटरव्यू में आमिर खान ने ये भी बताया कि वो दोनों ने साथ काम करने के बारे में भी बात की थी। लेकिन फिलहाल दोनों को साथ काम करने के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश है।आमिर ने कहा कि जैसे ही हमें एक अच्छी स्टोरी मिलेगी हम साथ काम करेंगे। एक्टर ने ये भी कहा कि शाहरुख और सलमान ने साथ काम किया है, उन्होंने और सलमान ने साथ काम किया है। लेकिन कभी वो और शाहरुख किसी फिल्म में काम नहीं कर पाए।
ऑडियंस को दे सकते हैं ट्रीट
आमिर ने आगे इस आईडिया के बारे में भी बात की जिसमें तीनों खान एक साथ काम करते दिख सके। उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले जब शाहरुख और सलमान उनके साथ बैठे थे तब तीनों ने साथ काम करने के बारे में बातचीत की थी। एक्टर ने कहा कि तीनों को अपनी ऑडियंस के लिए एक फिल्म तो करनी चाहिए। आमिर ने आगे कहा कि फिल्म कितनी बड़ी होगी ये एक अलग मुद्दा है। लेकिन तीनों को साथ देखना ऑडियंस के लिए मजेदार एक्सपीरियंस होगा। उन्हें तीनों खान को साथ देखना पसंद आएगा। तो ऐसा हो सकता है कि आगे आने वाले दिनों में आमिर और शाहरुख या तीनों खान किसी एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। ये ऑडियंस के लिए सच में बड़ी ट्रीट होगी।
आने वाली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपने प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘एक दिन’ को प्रोमोट करने में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके बेटे जुनैद खान साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के साथ नजर आने वाले हैं। ये साई की पहली हिंदी फिल्म होगी। फिल्म 1 मई को रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग 39 दिन पहले शुरू कर दी गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन