tumm se tumm tak arya vardhan aka sharad kelkar about to marry kareena kapoor in his first film read details अपनी पहली ही फिल्म में करीना कपूर से शादी करने वाले थे शरद केलकर, नहीं उठा सेहरा, अब आर्य वर्धन बन कर रहे हैं कमाल
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअपनी पहली ही फिल्म में करीना कपूर से शादी करने वाले थे शरद केलकर, नहीं उठा सेहरा, अब आर्य वर्धन बन कर रहे हैं कमाल

अपनी पहली ही फिल्म में करीना कपूर से शादी करने वाले थे शरद केलकर, नहीं उठा सेहरा, अब आर्य वर्धन बन कर रहे हैं कमाल

तुम से तुम तक में आर्य वर्धन का किरदार निभाने वाले एक्टर शरद केलकर टीवी सीरियल के अलावा इन बड़ी फिल्मों में भी कर चुके हैं काम। इस एक फिल्म में तो बनने वाले थे करीना कपूर के पति। बिना सेहरा हटाए निभा दिया रोल। 

Usha ShrivasTue, 28 April 2026 04:17 PM
1/10

तुम से तुम तक के आर्य

सीरियल तुम से तुम तक में आर्य वर्धन के किरदार में शरद केलकर को पसंद किया जा रहा है। अनु के साथ उनकी जोड़ी हिट है। सीरियल को अच्छी TRP भी मिल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरद ने अपने करियर की पहली ही फिल्म में करीना कपूर के होने वाले पति का किरदार निभाया था। हालांकि, फिर हीरो की एंट्री होती है और हीरोइन की ले जाता है।

2/10

2001 में की शुरुआत

शरद ने साल 2001 में दूरदर्शन पर आए सीरियल आप बीती और आक्रोश में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाकर एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

3/10

सात फेरे

शरद को असली पहचान सीरियल भाभी और फिर सात फेरे से मिली। हालांकि इस दौरान एक्टर ने CID के दो अलग सीजन में काम किया। लेकिन सात फेरों में उनकी जोड़ी किरदार सलोनी के साथ हिट थी।

4/10

टीवी करियर

शरद ने अपने टीवी करियर में कुछ तो लोग कहेंगे, उतरन, सर्वगुण संपन्न, कॉमेडी सर्कस, सिंदूर येरे नाम का जैसे शोज में कम किया।

5/10

करीना कपूर के बनने वाले थे पति

शरद ने कई फिल्मों में भी काम किया है। साल 2004 में आई अक्षय खन्ना और करीना कपूर की फिल्म हलचल में शरद ने उस दूल्हे का किरदार निभाया था जो अंत में सेहरा पहन कर आता है। शरद के चेहरे की झलक दिखाई थी बस। उस छोटे रोल में शरद सिर्फ सेहरे में दिखे। बाद में अक्षय खन्ना का किरदार दूल्हे शरद को बाथरूम में बंद कर खुद दूल्हा बन जाता है।

6/10

 गोलियों की रासलीला राम लीला

इसके बाद शरद ने 2013 में आई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला में खानजी सनेरा का किरदार निभाता था। ऋतिक रोशन के साथ मोहनजो दारो, तान्हा जी, अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्म, स्काई फाॅर्स में नजर आए थे।

7/10

प्रभास की आवाज बने शरद

शरद ने कई इंग्लिश और साउथ फिल्मों के लिए एक्टर्स की आवाज हिंदी में डब भी की है। फिल्म बाहुबली, साहो और आदिपुरुष में प्रभास की आवाज शरद ही बने थे।

8/10

कीर्ति से की शादी

सीरियल सात फेरे के दौरान शरद की मुलाकात साथ कम करने वाली कीर्ति से हुई। दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद ये जोड़ी नच बलिए में साथ डांस करती हुई नजर आई थी।

9/10

शरद और कीर्ति की बेटी केशा

शरद और कीर्ति की इस शादी से दोनों की एक बेटी केशा है। शरद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते देखे गए हैं।

10/10

तुम से तुम तक

अब शरद सीरियल तुम से तुम तक में आर्य वर्धन के किरदार में नजर आ रहे हैं। सीरियल हिट माना जा रहा है और अच्छी TRP मिल रही है। लीड एक्टर्स की जोड़ी को ऑडियंस पसंद कर रही है। आने वाले दिनों में शो में नए ट्विस्ट आ सकते हैं।