1/7साल 2026 दो हीरोइन की फिल्में करेंगी धमाका

आलिया भट्ट और शरवरी आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं। ये एक स्पाई थ्रिलर है जिसमें इन दोनों एक्टर्स को एक्शन करते देखना मजेदार होगा। फिल्म में बॉबी देओल भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

है जवानी तो इश्क होना है में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े रोमांस करती दिखेंगी। दोनों हीरोइन को साथ देखना मजेदार होने वाला है। डेविड धवन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होगी।

पति पत्नी और वो दो में आयुष्मान खुराना के साथ तीन हीरोइन काम करती दिखेंगी। इस फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह एक साथ दिखेंगी। फिल्म 4 मार्च को रिलीज़ होगी।

शाहिद कपूर के साथ कॉकटेल 2 बन रही है। इस फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना काम करती दिखेंगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म जून 2026 में दस्तक देगी।

अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला बन रही है। इस फिल्म में तब्बू और वामिका गब्बी नजर आने वाली है। फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

कार्तिक आर्यन के साथ करण जौहर नागजिला नाम की फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म की कास्टिंग की पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर और ईशा गुप्ता अहम किरदारों में नजर आ सकती हैं।
