Rashmika Mandana Financial Struggle Father Businessman Mother Sister all you need to know Vijay Devarkonda Wedding करोड़ों कमाने वाली रश्मिका ने कभी झेली आर्थिक तंगी, पिता करते हैं इस चीज का बिजनेस, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

करोड़ों कमाने वाली रश्मिका ने कभी झेली आर्थिक तंगी, पिता करते हैं इस चीज का बिजनेस

Rashmika Mandana Profile: रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रश्मिका एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। इसके बावजूद भी रश्मिका साउथ की टॉप हिरोइनों में से एक मानी जाती हैं। 

Thu, 26 Feb 2026 11:20 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
करोड़ों कमाने वाली रश्मिका ने कभी झेली आर्थिक तंगी, पिता करते हैं इस चीज का बिजनेस

रश्मिका मंदाना के लिए 26 फरवरी का दिन काफी खास है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। विजय और रश्मिक, दोनों ही साउथ इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक हैं। रश्मिका की बात करें तो वो एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद रश्मिका ने इंडस्ट्री में जो जगह पाई है, वो काबिलेतारीफ है। रश्मिका ने साउथ की फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना हुनर दिखाया है।

रश्मिका मंदाना के परिवार में कौन-कौन?

रश्मिका के मां-बाप की बात करें तो उनके पिता का नाम मदन मंदाना है। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं। वहीं, उनकी माता का नाम सुमन मंदाना है। सुमन एक हाउसवाइफ हैं। रश्मिका की एक छोटी बहन भी हैं जो फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस गाने से शुरू हुई थी लव स्टोरी, 'संगीत' में उसी पर थिरकेंगे विजय-रश्मिका

क्या करते हैं रश्मिका के माता-पिता

रश्मिका के पिता के बिजनेस की बात करें तो कर्नाटक के विराजपेट में उनका एक कॉफी स्टेट है। इसके अलावा वो एक फंक्शन हॉल के भी मालिक हैं। रश्मिका मंदाना के पिता आज बिजनेसमैन हैं, एक्ट्रेस खुद करोड़ों की कमाई करती हैं, लेकिन एक वक्त था जब रश्मिका मंदाना और उनके परिवार के पास घर का किराया भरने तक के पैसे नहीं थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय की मां ने रश्मिका को दिया खास तोहफा, शुरू हुईं शादी की रस्में

घर का किराया भरने में भी होती थी दिक्कत

एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने बताया था कि एक वक्त था जब उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। तब रश्मिका छोटी थीं। रश्मिका ने बताया था कि उस वक्त उन्हें घर ढूंढने और किराया भरने में भी परेशानी होती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब विजय की कॉल ने खोल दी प्यार की पोल, रश्मिका को कहना पड़ा- स्पीकर पर हो!

रश्मिका ने 16 साल छोटी हैं उनकी बहन

रश्मिका की बहन की बात करें तो रश्मिका की बहन का नाम शिमन है। रश्मिका की बहन लाइमलाइट से दूर रहती हैं। रश्मिका की बहन शिमन उनसे 16 साल छोटी हैं। रश्मिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने ऑफ डे पर अक्सर रो पड़ती हैं, क्योंकि वो अपनी बहन शिमन के साथ वक्त नहीं बिता पातीं। रश्मिका ने कहा था कि उनके माता-पिता ने शिमन को लाइमलाइट से दूर रखा है।

रश्मिका और उनकी छोटी बहन

कब किया था फिल्मी डेब्यू?

रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। साल 2016 में किरिक पार्टी नाम की कन्नड़ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी सफलता मिली थी। फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। अगर रश्मिका के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो उन्होंने साल 2022 में फिल्म गुडबाय से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने काम किया था। अमिताभ बच्चन ने उनके पिता का रोल निभाया था।

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।