रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के विकिपीडिया पेज में स्पाउस सेक्शन हुआ अपडेट
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का फैंस को काफी समय से इंतजार था और अब दोनों गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की फोटोज का बस अब फैंस को इंतजार है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है। दोनों ने गुरुवार सुबह को शादी कर ली है। सुबह शादी तेलुगु रीति रिवाज से हुई और शाम को कोडवा सेरेमनी के हिसाब से शादी होगी। दोनों ने वैसे अभी तक शादी की फोटोज शेयर नहीं की है, लेकिन उनके विकिपीडिया पेज में उनका स्पाउस नेम अपडेट हो गया है।
विकिपीडिया पेज हुआ दोनों का अपडेट
विजय के विकिपीडिया के पेज में रश्मिका नाम बतौर पत्नी ऐड हो गया है और रश्मिका के पेज में विजय का नाम ऐड हो गया है। नीचें देखें पेज की फोटो।
विजय और रश्मिका साथ में काम कर चुके है। ना सिर्फ रील बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों की जोड़ी को सब काफी पसंद करते हैं।

काफी साल से हैं साथ
बता दें कि रश्मिका और विजय काफी साल से साथ हैं। लेकिन दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया। हालांकि कुछ दिन पहले शादी की अनाउंसमेंट करते हुए दोनों ने शादी को नाम देते हुए कहा द वेडिंग ऑफ विरोश।
विरोश प्रीमियर लीग हुआ
शादी से पहले दोनों के वेडिंग फंक्शन्स हुए थे और दोनों ने विरोश प्रीमियर लीग रखा था। बुधवार को दोनों की हल्दी सेरेमनी थी जिसकी फोटोज दोनों ने शेयर की थी।
द वेडिंग ऑफ विरोश की अनाउंसमेंट
शादी की अनाउंसमेंट करते हुए दोनों ने लिखा था, ‘हमारे प्लान बनाने से पहले और हमारे कुछ भी चूज करने से पहले आप लोगों ने इतने प्यार से हमें नाम दिया विरोश। अब हम इसी पर कहना चाहेंगे कि हमारी शादी हो रही है द वेडिंग ऑफ विरोश। थैंक्यू हमें इतना प्यार देने के लिए। आप हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे।’
हैदराबाद में होगा रिसेप्शन
बता दें कि उदयपुर में शादी के बाद विजय और रश्मिका हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।
गेस्ट लिस्ट में किसका नाम आया सामने
शादी के गेस्ट लिस्ट को लेकर बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा, द गर्लफ्रेंड के डायरेक्टर राहुल रविंद्रन, एक्टर ईशा रेब्बा, कॉमेडियन जाकिर खान और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा शामिल थे।
प्रोफेशनल लाइफ
दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो लास्ट रश्मिका द गर्लफ्रेंड में नजर आई थीं और अब वह कॉकटेल में नजर आएंगी शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ। वहीं विजय के साथ भी उनकी फिल्म आ रही है राणाबली।
विजय वहीं राणाबली के अलावा वीडी 12 फिल्म में नजर आएंगे जो स्पाई थ्रिलर मूवी होगी और राउडी जनार्धन भी उनकी मूवी है जिसमें वह कीर्ति सुरेश के साथ नजर आएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन