Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Head For Second Wedding Know About Kodava Ceremony And Rituals रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की होगी अब दूसरी शादी, जानें कैसे अलग और खास है कोडवा सेरेमनी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की होगी अब दूसरी शादी, जानें कैसे अलग और खास है कोडवा सेरेमनी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुरुवार सुबह शादी कर ली है, लेकिन अब शाम में दोनों दूसरी सेरेमनी यानी कोडवा सेरेमनी के हिसाब से शादी करेंगे।

Thu, 26 Feb 2026 03:45 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की होगी अब दूसरी शादी, जानें कैसे अलग और खास है कोडवा सेरेमनी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं। गुरुवार सुबह दोनों की ट्रेडिशनल तेलुगु सेरेमनी के हिसाब से शादी हुई है। हालांकि इसकी फोटोज अभी सामने नहीं आई है। लेकिन अब दोनों दूसरे रीति रिवाज से फिर शादी करेंगे। दोनों अब शाम को कोडवा रीति रिवाज से शादी करेंगे।

क्या है कोडवा शादी

कोडवा शादी क्या है और कैसे ये अलग है आपको बताते हैं। दरअसल, कोडवा शादी, कोडागु जिले के कोडवा समुदाय से होती है, जिसे कर्नाटक में कूर्ग के नाम से जाना जाता है। यह हिंदू शादी के अलग होती है। इसमें सात फेरे नहीं होते हैं जिसमें मंत्र बोले जाते हैं। कोडवा शादी सिर्फ परंपराओं, पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और मजबूत सामुदायिक बंधनों पर केंद्रित होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय देवराकोंडा की दुलहन बनीं रश्मिका मंदाना की एंट्री के चर्चे

कैसा होगा ब्राइड रश्मिका का आउटफिट

कोडवा शादी में ब्राइड का आउटफिट कैसा होता है, इसके बारे में बता दें कि इसमें ब्राइड कोडवा सारी पहनती है जो सिल्क की होती है और उसका कलर ज्यादातर रेड या व्हाइट होता है और इसका गोल्ड बॉर्डर होता है। इसे पहनने का स्टाइल भी अलग होता है। इसकी जो प्लेट्स होती हैं जो सामने की जगह बैक पर होती है।

ज्वैलरी क्या पहनेंगे

इस लुक को फिर गोल्ड टेम्पल ज्वैलरी के साथ कम्पलीट किया जाता है और वेस्ट बेल्ट भी होती है।

कई साल से साथ हैं विजय और रश्मिका

बता दें कि विजय और रश्मिका कई साल से साथ हैं। दोनों को साथ में कई बार वेकेशन पर स्पॉट किया गया, लेकिन दोनों ने खुद कभी रिलेशन को कन्फर्म नहीं किया। हाल ही में शादी की अनाउंसमेंट कर दोनों ने सब कन्फर्म किया। उन्होंने अपनी शादी को द वेडिंग ऑफ विरोश नाम भी दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के बंधन में बंधे विजय-रश्मिका, जानें पहले किस रिवाज से हुई शादी

शादी से पहले हुए सभी फंक्शन ग्रैंड तरीके से

इसके अलावा विजय और रश्मिका शादी के फंक्शन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। दोनों ब्राइड और ग्रूम टीम के बीच विरोश प्रीमियर लीग रखा गया था। वहीं इसके बाद दोनों ने हल्दी की फोटोज शेयर की थी जहां डेकोरेशन पर दोनों का नाम रूशी और विजय लिखा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना में से, किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्म; जानें

गेस्ट लिस्ट के कुछ नाम आए सामने

शादी के गेस्ट लिस्ट के बारे में बता दें कि इसमें रश्मिका की फैमिली और दोस्त शामिल हैं जिसमें संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्टर, द गर्लफ्रेंड फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर राहुल रविंद्रन, एक्टर ईशा रेब्बा, कॉमेडियन जाकिर खान और स्टाइलिस्ट श्रया वर्मा। रिपोर्ट्स हैं कि शादी के बाद दोनों हैदराबाद आएंगे और वहां दोनों ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।