अल्लू सिरीश के हल्दी फंक्शन में पति विजय संग पहुंची रश्मिका मंदाना, लुक ने खींचा सबका ध्यान
साउथ के जाने-माने स्टार अल्लू अर्जुन के घर में इस वक्त खुशियों का माहौल है। अल्लू के छोटे भाई अल्लू सिरीश के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहा है। बीते दिनों अल्लू सिरीश की हल्दी सेरेमनी हुई थी। इस हल्दी सेरेमनी में सबका ध्यान रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने खींचा।

साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने राजस्थान के उदयपुर में 26 फरवरी, 2026 को सात फेरे लिए। कपल की शादी में उनके परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त और इंडस्ट्री के लोग शामिल हुए थे। इस शाही शादी की हर तरफ खूब चर्चा रही। इस शादी को विजय और रश्मिका ने सोशल मीडिया पर प्यार से "द वेडिंग ऑफ विरोश" के नाम से अनाउंस किया। शादी के बाद रश्मिका और विजय ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं, अब ये न्यूल कपल अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश के हल्दी फंक्शन में शामिल हुए। इस दौरान दोनों फंक्शन की सारी लाइमलाइट लूट ली। दोनों के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं।
सिरीश के हल्दी फंक्शन में पहुंचे न्यूल कपल
दरअसल, साउथ के जाने-माने स्टार अल्लू अर्जुन के घर में इस वक्त खुशियों का माहौल है। अल्लू के छोटे भाई अल्लू सिरीश के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहा है। बीते दिनों अल्लू सिरीश की हल्दी सेरेमनी हुई थी। इस हल्दी सेरेमनी में सबका ध्यान रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने खींचा।
लुक ने खींचा सबका ध्यान
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद ये दोनों पहली बार किसी बड़े फैमिली फंक्शन में साथ नजर आए। अल्लू सिरीश के हल्दी फंक्शन में रश्मिका और विजय के लुक की बात करें तो दोनों देसी लुक में नजर आए। विजय देवरकोंडा कुर्ता पजामा पहने दिखे तो वहीं, रश्मिका मंदाना साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के अलावा वीडियो में अल्लू अर्जुन और राम चरण भी नजर आए।
जानें कब होगी "विरोश" की रिसेप्शन पार्टी?
शादी के बाद हर किसी को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना रिसेप्शन पार्टी का इंतजार है। कपल अपने रिसेप्शन पार्टी को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की रिसेप्शन पार्टी 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाली है। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों के शामिल होने की चर्चा है।
जल्द नजर आएंगे 'रणबाली' में
बता दें कि शादी के बाद विजय और रश्मिका एक बार फिर से एक-साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों जल्द ही 'रणबाली' में दिखेंगे। बीते दिनों 'रणबाली' से उनका पोस्टर और एक गाना रिलीज किया गया। राहुल सांकृत्यान की निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'रणबाली' की अनाउंसमेंट तो पहले ही हो गई थी, लेकिन शादी के बाद फिल्म से दोनों का पहला पोस्टर रिवील किया गया है। वहीं, 'रणबाली' के मेकर्स ने एक सरप्राइज वीडियो जारी किया है, जिसमें रश्मिका और विजय की फिल्म से पहली झलक दिखाई गई है। पोस्टर सें विजय, राणाबाली के लुक में दिख रहे हैं, जबकि रश्मिका जयम्मा बनी हैं। दोनों का साउथ इंडियन लुक में काफी शानदार नजर आ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन