डॉन 3 विवाद के बीच वायरल हो रहा रणवीर सिंह का वीडियो, सदगुरु से पूछा- क्या है जीवन का मकसद
डॉन 3 से किनारा करने के बाद रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चीजें ठीक नहीं हैं। फरहान ने रणवीर के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज में शिकायत दर्ज करवाई। डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रणवीर सदगुरु से जीवन का मकसद पूछते नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह इन दिनों डॉन 3 को छोड़ने को लेकर हो रहे विवादों की वजह से चर्चा में हैं। फरहान अख्तर मे रणवीर सिंह की फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद रणवीर सिंह के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज ने असहयोग निर्देश जारी किया। इस पूरे विवाद के बीच रणवीर सिंह से सदगुरु की मुलाकात का एक पुराना वीडियो सामने आया है। उनकी इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह सदगुरु से जीवन के मकसद के बारे में सवाल करते नजर आ रहे हैं।
रणवीर सिंह ने सदगुरु से की मुलाकात
रणवीर सिंह का ये वीडियो सदगुरु के आधिकारिक इंस्टाग्राम चैनल से एक दिन पहले अपलोड किया गया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह सदगुरु से कहते हैं कि उन्होंने एक्स पर डाला कि वो सदगुरु जी से मिलने जा रहे हैं, उन्हें क्या पूछना चाहिए? रणवीर ने कहा कि कम से कम 80 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनसे पूछना कि जीवन का मकसद क्या है?
सदगुरु ने रणवीर सिंह के सवाल का दिया जवाब
रणवीर सिंह के सवाल के जवाब में सदगुरु ने कहा, "जब आप पूछते हैं कि जीवन का मकसद क्या है, तो असल में आप पूछ रहे होते हैं कि जीवन का उपयोग क्या है?" उन्होंने आगे कहा कि जीवन उद्देश्य से संबंधित लॉजिकल कैलकुलेशन्स से परे है। जीवन का कोई उद्देश्य नहीं है। जीवन आपकी समझ से बहुत बड़ी घटना है।
साल 2023 में डॉन 3 का हुआ था ऐलान
रणवीर सिंह की बात करें तो साल 2023 में फरहान अख्तर ने ऐलान किया कि रणवीर सिंह डॉन 3 में डॉन की भूमिका में नजर आएंगे। रणवीर सिंह को डॉन 3 के रोल में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे। हालांकि, डॉन 3 के बीच कुछ वक्त के लिए बिल्कुल शांति छा गई थी। इस बीत रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का ऐलान हुआ। धुरंधर रिलीज हुई, धुरंधर के दोनों पार्ट्स जब रिलीज हुए तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गए। फैंस को लगा कि अब रणवीर सिंह डॉन 3 पर काम करेंगे।
फैंस डॉन 3 पर काम शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन खबर आई कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म को छोड़ दिया है। कहा गया कि डॉन 3 के प्रोडक्शन में हो रही देरी की वजह से रणवीर सिंह खुश नहीं थे। ये भी कहा गया कि मेकर्स और एक्टर के बीच कुछ क्रिएटिव डिफ्रेंस भी थे जिसकी वजह से रणवीर सिंह ने फिल्म से दूरी बना ली।




साइन इन