Ranveer Singh To Play Lord Shiva In Film Adaptation Of The Immortals Of Meluha Reports धुरंधर के बाद अब रणवीर सिंह बनेंगे भगवान शिव, खुद फिल्म बनाने का है प्लान, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के बाद अब रणवीर सिंह बनेंगे भगवान शिव, खुद फिल्म बनाने का है प्लान

रणवीर सिंह जो धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। उनको लेकर खबर आ रही है कि वह द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर, भगवान शिव का किरदार निभा सकते हैं।

Tue, 12 May 2026 08:30 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के बाद अब रणवीर सिंह बनेंगे भगवान शिव, खुद फिल्म बनाने का है प्लान

रणवीर सिंह धुरंधर के बाद से छाए हुए हैं। रणवीर की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप जा रही थीं, लेकिन धुरंधर के बाद से उनका करियर ग्राफ काफी ऊपर चला गया है। इस बीच अब खबर आ रही है कि रणवीर सिंह, द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को रणवीर के प्रोडक्शन बैनर के तहत ही प्रोड्यूस किया जाएगा। यह एक बड़ी ट्रायलॉजी माइथोलॉजिकल फिल्म होगी।

भगवान शिव का किरदार निभा सकते हैं रणवीर

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर, फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभा सकते हैं। यह ऑथर अमिश त्रिपाठी की बुक पर आधारित है। द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा पॉपुलर शिवा ट्रायलॉजी की पहली बुक है और इसमें भगवान शिव को एक ऐसे वीर व्यक्तित्व के रूप में बताया है जो एक प्राचीन सभ्यता के भाग्य को बदलने की शक्ति रखते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2 : 500 लीटर पेट्रोल-असली धमाकों के साथ शूट हुआ था क्लाइमेक्स

ऐसा कहा जा रहा है कि रणवीर ने इसके राइट्स ले लिए हैं, लेकिन उस अमाउंस के बारे में पता नहीं चल पाया है।

फिल्म की कास्ट अभी फाइनल नहीं हुई

अभी फिल्म की कास्ट फाइनल नहीं हुई है, लेकिन टीम स्क्रीनप्ले में काम कर रही है। फर्स्ट इंस्टॉलमेंट के प्रोडक्शन का काम साल 2028 से शुरू हो सकता है।

अक्षय को राइट्स ना खरीदने का है अफसोस

अक्षय कुमार जिन्होने अमिश त्रिपाठी की बुक का कवर लॉन्च किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि जब द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा आई थई तो उन्हें इसके राइट्स खरीदने को कहा था, लेकिन उन्होंने नहीं लिया। अक्षय ने कहा था कि जब मैंने कवर देखा था बुक का तो मुझे लगा नहीं था कि मैं भगवान शिव का किरदार निभा सकता हूं। लेकिन करण जौहर ने जब मुझे बाद में स्टोरी बताई तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने ये मिस कर दिया तो इसलिए मोरल ऑफ द स्टोरी है- किताबें पढ़नी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह के प्रलय छोड़ने की खबर निकली गलत, जॉम्बी थ्रिलर में नजर आएंगे नजर

धुरंधर और धुरंधर 2 का कमाल

बता दें कि धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और धुरंधर 2 इसी साल 19 मार्च को। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंदौर भी थे। धुरंधर ने 1307 करोड़ कमाए हैं वर्ल़्वाइड और सीक्वल ने अभी तक 1,794.65 करोड़ कमा लिए हैं।

रणवीर सिंह ने फिल्म में इंडियन स्पाई का किरदार निभाया है जो पाकिस्तान में भारत के खिलाफ आतंकवाद को खत्म करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी की उल्टी, कभी निकला खून, जब किरदार के लिए रणवीर सिंह ने कर दी थी हद पार

आदित्य-रणवीर दोबारा करेंगे साथ काम

वैसे खबर यह भी आ रही है कि रणवीर, आदित्य धर के साथ एक और फिल्म में काम कर सकते हैं। इसे आदित्य और ग्रैंड लेवल पर बनाना चाहते हैं। हालांकि अभी आदित्य और ना तो रणवीर ने इस पर कुछ कन्फर्म किया है। लेकिन फैंस चाहते हैं कि दोनों एक बार फिर साथ काम करें और एक नया धमाका करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।