Ranveer Singh Legal Notice To FWICE Over Non Cooperation Directive Issued Against Him डॉन 3 का विवाद बढ़ा, रणवीर सिंह ने अब FWICE को भेजा लीगल नोटिस, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

डॉन 3 का विवाद बढ़ा, रणवीर सिंह ने अब FWICE को भेजा लीगल नोटिस

रणवीर सिंह का डॉन 3 को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले के बीच अब रणवीर ने फेड्रेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉय्ज यानी एफडब्लूआईसीई को लीगल नोटिस भेजा है।

Tue, 2 June 2026 11:32 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
डॉन 3 का विवाद बढ़ा, रणवीर सिंह ने अब FWICE को भेजा लीगल नोटिस

रणवीर सिंह डॉन 3 को लेकर काफी विवाद में हैं और ये विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले फेड्रेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉय्ज यानी एफडब्लूआईसीई ने एक्टर को बैन करने की मांग की थी। वहीं अब इस मामले में रणवीर ने भी एफडब्लूआईसीई को नोटिस भेजा है।

एफडब्लूआईसीआई को देना होगा जवाब

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर ने फिल्म वर्कर्स को लीगल नोटिस भेजा है मंगलवार को। पिछले हफ्ते बॉडी ने उनके खिलाफ नॉन कॉरप्रेश का निर्देश जारी किया था। अभी तक यह पता नहीं है कि रणवीर ने नोटिस में क्या मांग की है, लेकिन एफडब्ल्यूआईसीई को अदालत में इसका जवाब देना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने ली छोटी फीस, लेकिन इस तरह की मोटी कमाई

रणवीर के साथ काम करने से किया था मना

बता दें कि पिछले हफ्ते एफडब्लूआईसीई ने अपने सभी मेंबर्स को रणवीर के साथ काम ना करने को कहा था। यह फैसला डॉन 3 के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर के रणवीर के डॉन 3 छोड़ने के बाद शिकायत करने पर लिया था।

फरहान ने रणवीर के खिलाफ की शिकायत

25 मई को नोटिस में लिखा गया था कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवाणी ने एफडब्लूआईसीई को बताया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर वे पहले ही लगभग 45 करोड़ खर्च कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि एक्टर के ऐसे अचानक बाहर जाने से फिल्म को काफी नुकसान हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह ने डॉन 3 विवाद के बीच फरहान की बहन जोया को दिया खास ऑफर

वहीं इसके बाद एफडब्लूआईसीई के प्रेजिडेंट अशोक पंडित ने कहा था कि रणवीर को कई नोटिस भेजे थे, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें एक्शन लेना पड़ा और मेंबर्स को बोला गया कि एक्टर के साथ काम ना किया जाए। उन्होंने कहा था, हमारा कोई भी मेंबर, उनके साथ काम नहीं करेगा। हम सभी प्रोड्यूसर्स से रिक्वेस्ट करते हैं कि स्टैंड लें।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कुछ साल पहले फरहान अख्तर और एक्सल एंटरटेनमेंट ने अनाउंस किया था कि डॉन 3 आ रही है और रणवीर सिंह फिल्म के लीड हीरो होंगे यानी कि शाहरुख के बाद रणवीर अब डॉन बनेंगे। हालांकि फिर खबर आई कि रणवीर अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने फिल्म छोड़ दी। रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद फरहान ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की और कहा कि रणवीर के फिल्म छोड़ने से उन्हें लगभग 45 करोड़ का नुकसान हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह के खिलाफ साजिश हो रही है, फरहान अख्तर काे कोर्ट जाना चाहिए- शोभा डे

रणवीर के बारे में बता दें कि वह अब आदित्य धर के साथ एक और फिल्म में काम करने वाले हैं। हालांकि इसके नाम की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। वहीं इसके अलावा वह जय मेहता के साथ भी एक फिल्म में काम करने वाले हैं जो जॉम्बी पर आधारित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।