Ranveer Singh Took Smaller Fee For Dhurandhar Earned More Through Backend Deal Reveal Producer धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने ली छोटी फीस, लेकिन इस तरह की मोटी कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने ली छोटी फीस, लेकिन इस तरह की मोटी कमाई

धुरंधर की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने बताया कि रणवीर सिंह ने धुरंधर फिल्म के लिए ज्यादा नहीं बल्कि थोड़ी ही फीस ली थी, लेकिन इसके बावजूद एक्टर ने कैसे करोड़ों कमाए, यहां जानें।

Tue, 2 June 2026 10:28 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने ली छोटी फीस, लेकिन इस तरह की मोटी कमाई

रणवीर सिंह की लास्ट 2 फिल्मों धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। दोनों फिल्मों ने मिलाकर टोटल 3000 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई की है। जब भी कोई फिल्म आती है तो उसकी स्टार कास्ट की फीस को लेकर काफी चर्चा होती है। अब ज्योति देशपांडे जो फिल्म की को प्रोड्यूसर हैं उन्होंने बताया कि कैसे मेकर्स प्रोडक्शन कॉस्ट से निपटा और कैसे रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ हाई रिस्क मॉडल अपनाया।

क्या बोलीं प्रोड्यूसर ज्योति पांडे

ईटी डिजिटल से बात करते हुए ज्योति देशपांडे ने बताया कि कैसे क्रिएटिव और बिजनेस फैसले जरूरी थे ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी के लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर एक्टर गौरव गेरा के अकाउंट में थे सिर्फ 84 रुपए,बैंक के बाहर टेकते थे माथा

ज्योति ने बताया कि कैसे रणवीर और आदित्य ने छोटी फीस लेने का फैसला किया और इसके बजाय बैकएंड डील के दरिए प्रॉफिट में हिस्सेदारी ली।

वह बोलीं, ‘धुरंधर में रणवीर की छोटी फिक्स्ड फीस थी और उसके साथ एक बैकएंड डील और इस अरेंजमैंस से फायदा भी हुआ। ऐसा ही आदित्य के लिए था जिनकी छोटी फीस थी बैकएंड के साथ। एंड में उन्होंने हमारे साथ मिलकर प्रॉफिट एंजॉय किया। ऐसे ही आपको रिस्क और रिवॉर्ड डिस्ट्रिब्यूट करना पड़ता है।’

ज्योति ने आगे कहा कि इस स्ट्रैटेजी से यह होता है कि प्रोजेक्ट में शामिल सभी लोगों की इसकी सफलता में हिस्सेदारी हो, बजाय इसके कि पूरी तरह से बड़ा अमाउंट पर निर्भर रहा जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह ने डॉन 3 विवाद के बीच फरहान की बहन जोया को दिया खास ऑफर

प्लान के मुताबिक डबल हुआ कॉस्ट प्लान

ज्योति ने यह भी कहा कि धुरंधर का कॉस्ट प्लान के मुताबिक डबल हो गया था। उन्होंने कहा, धुरंधर के लिए जो हमने अमाउंट सेट किया था उससे ज्यादा अमाउंट लग गया। एंड में हम बैंक में हंस रहे थे।

पहले एक पार्ट में बनानी थी फिल्म

ज्योति ने यह भी बताया कि धुरंधर को पहले एक ही पार्ट में रिलीज किया जा रहा था, बाद में इसके दूसरे पार्ट में बनाने का प्लान किया गया। वह बोलीं, धुरंधर एक स्टोरी पर लिखी गई थी। वहीं फिल्म का बजट भी 1 फिल्म का था, लेकिन जब हमने पहले शूटिंग शेड्यूल को पूरा किया, हमें एहसास हुआ कि बजट तो काफी आगे बढ़ गया है जितना हमने प्लान किया था उससे ज्यादा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना रणवीर सिंह, ना माधवन, धुरंधर के लिए 4 साल सबसे पहले इस एक्टर को किया था कास्ट

धुरंधर के बारे में बता दें कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, सारा अर्जुन, राकेश बेदी थे। वहीं दूसरे पार्ट में अक्षय को छोड़कर बाकी पूरी कास्ट थी।

धुरंधर 2 तो भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दूसरी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर आमिर खान की फिल्म दंगल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।