Box Office: धुरंधर की धूम की वजह से करन जौहर की फिल्म को तगड़ा नुकसान, डूब रही है कार्तिक की मूवी
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर की वजह से करन जौहर को तगड़ा नुकसान हुआ है। कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी बॉक्स ऑफिस पर एकाध करोड़ में सिमट रही है। वहीं धुरंधर 25वें दिन भी धूम मचा रही है।

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर की धूम फिल्म जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 25 दिनों से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन कमाई के मामले में कमी नहीं है। धुरंधर ने हाल में रिलीज हुई सभी फिल्मों को पिछले छोड़ते हुए करीब 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं धुरंधर के तूफान के आगे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी आगे ही नहीं बढ़ पा रही है। करन जौहर ने इस फिल्म पर करोड़ों पैसे लगाए थे, लेकिन धुरंधर की वजह से घाटा हो रहा है।
डूब गए करन जौहर के पैसे
करन जौहर ने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को लेकर फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी बनाई है। इस फिल्म पर करन ने 90 से 150 करोड़ तक खर्च किए थे। फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हुई है। लेकिन इस फिल्म को किसी भी त्योहार, वीकेंड का फायदा नहीं मिल पा रहा है। फिल्म ने अपने पहले दिन 7.5 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। शुक्रवार को 5.25 करोड़, शनिवार को 5.5 करोड़, रविवार को 5 करोड़। और आज सोमवार को खबर लिखने तक सिर्फ 1.25 करोड़ ही कमाए हैं। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 24.75 करोड़ ही हो पाया है। इस कलेक्शन से करन जौहर को जबरदस्त घाटा हो रहा है।

धुरंधर ने 25 दिनों में कमा लिए इतने
दूसरी तरफ रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अपने 25 वें दिन भी कमाई कर रही है। चौथे शनिवार को 20.5 करोड़, रविवार को 22.5 करोड़ और आज सोमवार को 7।.11 करोड़ कमाए हैं। इन 25 दिनों में फिल्म 697.61 करोड़ पार तक पहुंच गई है। अभी रात का कलेक्शन आना बाकी है। कल तक ये फिल्म 700 करोड़ का बड़ा आंकड़ा छूने वाली है।
बता दें, धुरंधर के बाद धुरंधर 2 भी धमाका करने आने वाली है। मेकर्स ने एलान किया हुआ है कि 19 मार्च को थिएटर में फिर से धुरंधर का धमाका होगा। ऑडियंस फिल्म का इंतजार कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन