dhurandhar costume designer reveals why she designed black kurta for rehman dakait in fa9la song धुरंधर के Fa9la सॉन्ग में रहमान डकैत को इसलिए पहनाया गया काला कुर्ता, पश्मीना शॉल से लुक किया पूरा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के Fa9la सॉन्ग में रहमान डकैत को इसलिए पहनाया गया काला कुर्ता, पश्मीना शॉल से लुक किया पूरा

अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत पर फिल्माया Fa9la सॉन्ग में एक्टर को इसलिए काले रंग का कुर्ता पहनाया गया था। इस बारे में फिल्म की कॉस्टयूम डिज़ाइनर ने बात की। साथ ही बताया कि एक्टर का ये लुक कैसे तैयार किया गया था।

Mon, 29 Dec 2025 04:22 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के Fa9la सॉन्ग में रहमान डकैत को इसलिए पहनाया गया काला कुर्ता, पश्मीना शॉल से लुक किया पूरा

फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार में नजर आ रहे अक्षय खन्ना को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म में उनकी जबरदस्त एक्टिंग, एक्सप्रेशन और एक्शन पसंद किया गया है। एक्टर पर फिल्माया अरबी Fa9la सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो गा है। इस गाने में अक्षय एक खास किस्म के काले कुर्ते,चश्मे के साथ स्लो मोशन में बलूचों के बीच एंट्री लेते हैं। इस सीन में एक्टर अक्षय खन्ना का स्वैग देखते ही बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरे सीन और गाने में अक्षय खन्ना को काला ही कुर्ता क्यों पहनाया?

रहमान डकैत को इसलिए पहनाया गया काला कुर्ता

डिजिटल कमेंट्री के साथ बातचीत में फिल्म धुरंधर की कॉस्टयूम डिज़ाइनर स्मृति चौहान ने अक्षय खन्ना के इस लुक और आउटफिट के बारे में खुलकर बात की। स्मृति ने बताया कि शुरुआत में तय हुआ था कि फिल्म के इस Fa9la गाने में जो डांसर्स नजर आ रहे हैं उन्हें काले कुर्ते पहनाए जाएंगे और अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को सफेद में दिखाया जाएगा। ओरिजिनली भी बलोच सफेद कुर्ता और पठानी सलवार पहनते हैं। लेकिन कॉस्टयूम डिज़ाइनर स्मृति ने बताया कि उन्होंने रहमान डकैत को काला कुर्ता पहनाने पर जोर दिया। उन्हें ये रंग इसलिए पहनाया ताकि वो दूसरों से एकदम अलग लगे। उन्हें शेर-ए-बलोच कहा जाता था ऐसे में उनका औरा दूसरे से अलग और शानदार होना चाहिए था। स्मृति ने बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर चाहते थे कि रहमान का किरदार सफेद ही पहने। लेकिन उनके दिमाग में छप गया था कि उन्हें काला कुर्ता ही पहनाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर में ऐसे गंदे किए गए हमजा -रहमान डकैत के डिज़ाइनर कपड़े
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के क्लैश से बचने के लिए ईद पर नहीं आ रही सलमान खान की फिल्म?

एक्टर के आउटफिट को लेकर हुई थी बहस

स्मृति ने बताया कि जब काला कुर्ता फाइनल हो गया तो उसके बाद शॉल को लेकर बहस हुई। लेकिन जब जब एक्टर काले कुर्ते में तैयार होकर आए तो वो समझ गई थीं कि इस लुक के साथ शॉल तो जरूरी है। एक्टर को काली पश्मीना शॉल पहनाई गई थी जिसने अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को स्क्रीन पर और शक्तिशाली बना दिया।
वायरल हो गया गाना और लुक

अब फिल्म के Fa9la गाने में रहमान डकैत की एंट्री और उनका ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस काले कुर्ते वाले लुक को काले चश्मे के साथ सजाया गया था। इस लुक में अक्षय खन्ना लीड रणवीर सिंह पर भी भारी पड़ गए। अक्षय को हर सीन में पसंद किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।