धुरंधर में ऐसे गंदे किए गए हमजा -रहमान डकैत के डिज़ाइनर कपड़े, काली चाय के पानी से धोए, छिड़का तेल
क्या आप जानते हैं फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह यानी हमजा के मटमैले से दिखने वाले कपड़े असल में डिज़ाइन किए गए थे। इन नए कपड़ों को काली चाय के पानी में गंदा किया गया, कई तरह के स्प्रे छिड़के गए थे।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म की जबरदस्त कास्ट और किरदारों ने फैंस के बीच अपनी जगह बना ली है। हमजा के किरदार में हमजा, रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना छा गए हैं। फिल्म में इन्हें अक्सर पाकिस्तानी स्टाइल मटमैले कुर्ते में देखा गया है।लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में पहने गए इन एक्टर्स के ये मटमैले कपड़े डिज़ाइन किए गए थे। कॉस्टयूम डिज़ाइनर ने बताया कि इन साफ और नए कपड़ों को कई तरीकों से गंदा किया गया था जिसके बाद वो फिल्म के एक्टर्स को पहनाए गए।
ऐसे गंदे होते हैं एक्टर्स के डिज़ाइनर कपड़े
हाल में फिल्म धुरंधर की कॉस्टयूम डिज़ाइनर स्मृति चौहान ने डिजिटल कमेंट्री के साथ बातचीत की। इस दौरान जब स्मृति से पूछा गया कि धुरंधर में हमजा के किरदार के कपड़ों को गंदा करने के लिए उन्होंने क्या किया? इसके जवाब में स्मृति ने कहा कि जब फ्रेब्रिक हमारे पास आता है तो हम उसे गंदा करना शुरू कर देते हैं। काली चाय के पानी में कपड़े को डाला जाता है। इस प्रक्रिया से कपड़े का नयापन खत्म हो जाता है। इसके अलावा कपड़े पर पीलापन दिखाने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल किया जाता है।
डिज़ाइनर कपड़ों पर लगाया जाता है तेल का स्प्रे
स्मृति ने आगे बताया कि उन्होंने एक तेल और पानी का बना हुआ स्प्रे तैयार किया हुआ है। इस स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा नमक के पानी में भी कपड़े को धोया गया था। तो हमजा, रहमान डकैत, उजेर और अन्य कलाकारों ने जो गंदे दिखने वाले लंबे कुर्ते पहने थे, असल में वो गंदे नहीं थे। वो डिज़ाइन किये हुए कुर्ते थे इन्हें इस प्रक्रिया से गंदा किया गया था।
700 करोड़ के पास पहुंची धुरंधर
बता दें, धुरंधर की शूटिंग 250 दिनों तक चली है। इस दौरान फिल्म की कास्ट और क्रू ने कड़ी मेहनत कर इसे सफल बनाया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ा छूने से अब बस कुछ ही पल दूर है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक फिल्म ये माइलस्टोन भी पार कर जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन