Ranveer Singh Admitted He Would Not Have Quit If Dhurandhar Flopped Report धुरंधर अगर होती फ्लॉप तो डॉन 3 नहीं छोड़ते रणवीर सिंह, एक्टर ने साफ रखी अपनी बात : रिपोर्ट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर अगर होती फ्लॉप तो डॉन 3 नहीं छोड़ते रणवीर सिंह, एक्टर ने साफ रखी अपनी बात : रिपोर्ट

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की डॉन 3 को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी पर एक नया अपडेट सामने आया है। अब रणवीर का स्टेटमेंट वायरल हो रहा है जो उन्होंने अपनी दिक्कतों के बारे में बताया। 

Wed, 3 June 2026 04:47 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर अगर होती फ्लॉप तो डॉन 3 नहीं छोड़ते रणवीर सिंह, एक्टर ने साफ रखी अपनी बात : रिपोर्ट

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 को लेकर विवाद में काफी कुछ हुआ है। फेड्रेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉय्ज यानी एफडब्लूआईसीई ने रणवीर पर बैन लगाया था जिसे हाल ही में उन्होंने हटाया है। अब इन सबके बीच एक नई जानकारी सामने आ रही है।

मीटिंग में कौनसे सेलेब्स हुए थे शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक फरहान ने गिल्ड ऑफ इंडिया के प्रोड्यूसर्स को अप्रोच किया जिसके बाद इनफॉर्मल मीडिएशन सेशन रखा गया। यह डिस्कशन इंडस्ट्री के कुछ लोगों के साथ किया। इस मीटिंग में सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स शामिल थे। हालांकि रणवीर ने शुरू के कुछ डिस्कशन छोड़ दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉन 3 का विवाद बढ़ा, रणवीर सिंह ने अब FWICE को भेजा लीगल नोटिस

इसके बाद दोनों पार्टी की फिर मीटिंग हुई जिसमें आमिर खान, अनिल कपूर, रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर समेत कई और थे।

रणवीर ने बताई प्रोजेक्ट छोड़ने की वजह

मीटिंग के दौरान रणवीर ने प्रोजेक्ट को छोड़ने की वजह बताईं। उनका दावा है कि वह स्क्रिप्ट से पूरी तरह सैटिसफाई नहीं थे और उन्हें लगा नहीं कि वह इसके साथ आगे बढ़ेंगे। वह इसके अलावा फरहान के अवेलेबल होने का भी इंतजार कर रहे थे जो उस वक्त बाकी प्रोजेक्ट्स और कॉन्सर्ट कमिटमेंट्स में बिजी थे।

फीस और बजट किया था कम

रणवीर ने भी यह भी दावा किया कि उनकी फीस को नेगोशिएट नहीं किया जा रहा था और कम कर दी गई थी। फिल्म का बजट जो पहले 300-500 करोड़ था उसे घटाकर फिर 150 करोड़ कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने ली छोटी फीस, लेकिन इस तरह की मोटी कमाई

एक्टर ने यह भी कहा कि उन्हें प्रोजेक्ट को लेकर कोई साइनिंग अमाउंट तक नहीं मिला है।

फरहान का क्या था जवाब

रणवीर के दावों पर फिर फरहान अख्तर और प्रोड्यूसर रितेश सिधवाणी ने चैट दिखाई जिसमें रणवीर स्क्रिप्ट्स पर पॉजिटिवली रिएक्ट कर रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने एक्टर की फीस कम नहीं की।

धुरंधर फ्लॉप होती तो नहीं छोड़ते डॉन 3

रितेश ने फिर रणवीर से डायरेक्ट सवाल किया कि क्या वह डॉन 3 तब छोड़ते अगर धुरंधर ब्लॉकबस्टर नहीं होती तो रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर ने कहा कि हां अगर ऐसा होता तो वह नहीं छोड़ते फिल्म को।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना रणवीर सिंह, ना माधवन, धुरंधर के लिए 4 साल सबसे पहले इस एक्टर को किया था कास्ट

खैर फरहान और रितेश ने 45 करोड़ की मांग की है रणवीर से क्योंकि उनके हिसाब से प्री प्रोडक्शन स्टेज में इतने पैसे लग गए हैं उनके। वहीं रणवर ने मीटिंग के दौरान 10 करोड़ ऑफर दिए सेटलमेंट के लिए। इसके अलावा आगे किसी प्रोजेक्ट में काम करने के लिए उन्होंने 25 पर्सेंट डिसाउंड की भी बात रखी है। लेकिन फरहान और रितेश ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।