रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की दूसरी झलक, इस दिन होगी रिलीज, मेकर्स ने की अनाउंसमेंट
Ramayana: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ की दूसरी झलक अप्रैल में आने वाली है। मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दूसरी झलक की रिलीज डेट अनाउंस की है।

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के टीजर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले लोगों को लगा कि राम नवमी के अवसर पर हो सकता है मेकर्स फैंस को सरप्राइज दें। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। वहीं आज मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर बताया है कि ‘रामायण’ की दूसरी झलक कब दिखाई जाएगी।
नमित मल्होत्रा ने क्या कहा?
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘शुभ राम नवमी! ये एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है। यही कारण है कि हमने अपना हर कदम जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया है ताकि हम अपनी रामायण को पूरी सच्चाई और भव्यता के साथ जीवंत कर सकें।’
कब आएगी दूसरी झलक?
नमित ने आगे लिखा, 'हम हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर यानी 2 अप्रैल के दिन इसकी अगली झलक दिखाएंगे। इसे हमने 'RAMA' नाम दिया है। हम ‘RAMA’ को शेयर करने के लिए एक्साइटेड हैं। हम दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ इस पल का जश्न मनाने के लिए एक भव्य लॉन्च के माध्यम से अपने इन सभी वर्षों के प्रयासों को प्रदर्शित करना शुरू कर रहे हैं। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।— नमित मल्होत्रा'
कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
‘रामायण’ दो पार्ट्स में आएगी। इसका पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
इस फिल्म में कौन-कौन है?
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता माता का किरदार निभा रही हैं। यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। सनी देओल, भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन और रकुल प्रीत सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन