Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Celebrate 1 Month Of Wedding Anniversary With Photos विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को हुआ 1 महीना, एक्ट्रेस बोलीं- शादी करना दूर की बात लगती थी…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को हुआ 1 महीना, एक्ट्रेस बोलीं- शादी करना दूर की बात लगती थी…

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को 1 महीना पूरा हो गया है। इस खास मौके पर दोनों ने स्पेशल फोटोज और एक स्पेशल मैसेज लिखा है।

Fri, 27 March 2026 10:44 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को हुआ 1 महीना, एक्ट्रेस बोलीं- शादी करना दूर की बात लगती थी…

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को गुरुवार को 1 महीना पूरा हो गया है। दोनों ने इस स्पेशल डे पर शादी से जुड़ी कुछ यादें शेयर की फैंस के साथ। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर की हैं और उन महिलाओं को स्पेशयली शुक्रिया कहा जिनकी वजह से ये शादी स्पेशल हुई और यादगार बनी।

क्या बोलीं रश्मिका

रश्मिका ने फोटोज शेयर कर लिखा, ‘मुझे विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि एक महीना हो गया है। पहले शादी करना बड़ा सपना था और अब शादीशुदा हुए 1 महीना हो गया है। लेकिन इन महिलाओं की मदद से ये सब हो गया है। मैं हमेशा इनकी शुक्रगुजार रहूंगी।’

इनको कहा शुक्रिया

रश्मिका ने ऐश्वर्या कोल्ला, प्रिया मगानती और अर्पिता को ये नोट डेडिकेटे किया है। रश्मिका ने बताया कि इन्होंने एक्ट्रेस से कहा था कि ये आपके दिन हैं, बस इसे एंजॉय करो और मजे करो। हमने ऐसा ही किया। आप लोगों के बिना ये शादी इतनी जबरदस्त नहीं हो सकती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब विजय देवरकोंडा संग काम करने के लिए अपने पैरेंट्स से लड़ पड़ी थीं रश्मिका

विजय ने क्या स्पेशल मैसेज लिखा

वहीं विजय ने लिखा, ‘एक महीना हो गया है। हम सबकी लाइफ के कुछ बड़े मोमेंट्स होते हैं और हम सब एक पॉइंट पर उस पॉइंट पर पहुंचेंगे। अब जब मैं और रुशी वापस काम पर जाने वाले हैं, मैं कुछ महिलाओं को क्रेडिट देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी को इतना शानदार बनाया। विजय ने अर्पिता, ऐश्वर्या और प्रिया को भी थैंक्यू कहा।’

26 फरवरी को हुई थी ग्रैंड वेडिंग

बता दें कि विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को शादी की थी उदयपुर में। शादी से पहले कुछ प्री वेडिंग फंक्शन्स हुए थे और गेम्स भी रखे थे जिसमें ब्राइड और ग्रूम की टीम ने साथ में खेला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैंक जॉब के लिए एक्टिंग छोड़ने वाले थे विजय, जानें क्या करते हैं एक्टर के पिता

7 साल तक किया एक-दूसरे को डेट

बता दें कि विजय और रश्मिका ने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉम्रेड में काम किया था। 7 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की अनाउंसमेंट कर रिलेशनशिप कन्फर्म किया। दोनों ने अपनी शादी को स्पेशल टैग दिया द वेडिंग ऑफ विरोश।

दोनों की अपकमिंग फिल्म

अब दोनों फिल्म राणाबल्ली में नजर आने वाले हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसे राहुल सनकृतयन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। शादी के कुछ दिन बाद मेकर्स ने फिल्म का रोमांटिक गाना शेयर कर फैंस को स्पेशल गिफ्ट दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के बाद एक्स मंगेतर संग ऑडियो क्लिप के वायरल होने पर भड़की रश्मिका मंदाना

वैसे इस मूवी के अलावा रश्मिका, कॉकटेल 2 में नजर आने वाली हैं शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।