Dhurandhar 2 Day 9 Box Office Collection Live Updates ranveer singh film will cross 700 crore mark Dhurandhar 2 Box Office Collection LIVE: ‘धुरंधर 2’ का डे9 का कलेक्शन, अब बस बॉलीवुड की इस फिल्म को देना है मात, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 Box Office Collection LIVE: ‘धुरंधर 2’ का डे9 का कलेक्शन, अब बस बॉलीवुड की इस फिल्म को देना है मात

Dhurandhar 2 Box Office collection Live : आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

Fri, 27 March 2026 02:17 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 Box Office Collection LIVE: ‘धुरंधर 2’ का डे9 का कलेक्शन, अब बस बॉलीवुड की इस फिल्म को देना है मात

Dhurandhar 2 Box Office collection Live : रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ छा गई है। इस फिल्म ने 18 मार्च की शाम को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और 26 मार्च तक ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। अब इसके आगे सिर्फ बॉलीवुड की ‘धुरंधर’ है। ऐसे में सबकी नजरें इसके 27 मार्च के कलेक्शन पर हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म डे9 पर 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी।

धुरंधर 2 के सीक्वल का नहीं था प्लान

फिल्म में उजैर बलोच का किरदार निभाने वाले दानिश पंडोर ने कहा कि फिल्म की शूटिंग की शुरुआत में ऐसी कोई चर्चा नहीं थी कि फिल्म को दो पार्ट में बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कैसे फिर फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने का फैसला लिया गया। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी रिपोर्ट

LIVE Update: डे9 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने गुरुवार (डे8) के दिन 49.70 करोड़ रुपये की कमाई कर फिल्म का कुल कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। यानी अब 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए ‘धुरंधर 2’ को शुक्रवार (डे9) के दिन सिर्फ 25.83 करोड़ रुपये कमाने हैं। आइए आपको डे9 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताते हैं। नोट: ये डेटा हर एक घंटे में अपडेट होगा।

सुबह 7 बजे तक - 0.37 करोड़ रुपये

सुबह 8 बजे तक - 0.83 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक - 1.14 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 1.66 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक - 2.74 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 4.77 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 7.10 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 9.24 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बजे तक- 11.49 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक- 15.06 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक- 19.11 करोड़ रुपये

शाम 6 बजे तक- 22.09 करोड़ रुपये

शाम 7 बजे तक- 24.05 करोड़ रुपये

शाम 8 बजे तक- 27.38 करोड़ रुपये

कुल कलेक्शन - 701.55 करोड़ रुपये (दोपहर 8 बजे तक)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद चमकी सारा अर्जुन की किस्मत, हाथ लगी बड़ी फिल्म

‘धुरंधर 2’ का डे वाइज कलेक्शन

डेबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे043 करोड़ रुपये
डे1102.55 करोड़ रुपये
डे280.72 करोड़ रुपये
डे3113 करोड़ रुपये
डे4114.85 करोड़ रुपये
डे565 करोड़ रुपये
डे656.60 करोड़ रुपये
डे748.75 करोड़ रुपये
डे849.70 करोड़ रुपये
कुल674.17 करोड़ रुपये
,

‘धुरंधर 2’ ने किन फिल्मों को छोड़ा पीछे?

‘धुरंधर 2’ ने डे8 तक (674.17 करोड़ रुपये) प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (646.31 करोड़ रुपये), शाहरुख खान की ‘जवान’ (640.25 करोड़ रुपये), ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ (622.48 करोड़ रुपये) और विकी कौशल की ‘छावा’ (601.54 करोड़ रुपये) को पछाड़ा है।

‘धुरंधर’ ने कितनी कमाई की थी?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से नेट 840.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मतलब अगर ‘धुरंधर 2’ को नंबर 1 फिल्म बनना है तो इसे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 841 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना होगा। बता दें, डे8 तक ‘धुरंधर 2’ ने 674.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच संजय दत्त की अगली मूवी का ऐलान, जानें कब हो रही रिलीज

‘धुरंधर’ vs ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड

‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,307.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं डे8 तक ‘धुरंधर 2’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,067.24 करोड़ रुपये कलेक्ट किए हैं।

कैसी है ‘धुरंधर 2’?

‘धुरंधर 2’ में ‘धुरंधर’ से कहीं ज्यादा खतरनाक एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं। ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमैक्स भी काफी मजेदार है। लाइव हिन्दुस्तान ने ‘धुरंधर 2’ को 3.5 स्टार्स दिए हैं। 1.5 स्टार्स क्यों काटे ये जानने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करके हमारा रिव्यू पढ़ सकते हैं

नोट: यहां दिया गया हर डेटा Sacnilk से लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।