Ranbir Kapoor Confirms Double Role In Ramayana, Reveals How He Played Both Rama And Parshurama रामायण से फैंस के लिए आई गुड न्यूज, रणबीर कपूर के हैं डबल रोल; एक राम और दूसरा..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रामायण से फैंस के लिए आई गुड न्यूज, रणबीर कपूर के हैं डबल रोल; एक राम और दूसरा...

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर ने अपने किरदार को लेकर कुछ बड़े अपडेट्स दिए हैं।

Sat, 4 April 2026 09:18 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
रामायण से फैंस के लिए आई गुड न्यूज, रणबीर कपूर के हैं डबल रोल; एक राम और दूसरा...

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, लेकिन इस पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आए। फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है और अब इस बीच रणबीर ने कन्फर्म किया कि वह नितेश तिवारी की रामायण में डबल रोल निभाएंगे।

कौनसे डबल रोल निभा रहे रणबीर

रणबीर ना सिर्फ में राम बल्कि परशुराम का भी किरदार निभाएंगे। रणबीर ने लॉस एंजेलिस में टीजर लॉन्च के दौरान कहा कि कैसे उन्होंने अपनी बॉडी लैंग्वेज और आवाज को यूज किया राम और परशुराम का किरदार निभाने के लिए। वह बोले, विष्णे के कई अवतार थे। भगवान राम भी उनके अवतार थे और भगवान परशुराम भी।

रणबीर ने आगे कहा था, ‘मुझे दोनों किरदार निभाने का मौका मिला जो काफी शानदार था। मुझे लगता है एक एक्टर के तौर पर, बॉडी लैंग्वेज के अलावा, मुझे लगता है आप अगर स्प्रिचुएलिटी और इमोशनैलिटी को समझते हैं किरदार की तो वहीं से सब शुरू होता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर ने की साई पल्लवी की तारीफ; 'पहले दिन जब उन्हें सीता के रूप में देखा…'

रामायण की बाकी स्टार कास्ट

बता दें कि रामायण में रणबीर के अलावा साई पल्लवी- सीता का, रवि दुबे- लक्ष्मण का, सनी देओल- हनुमान का और यश- रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में इनके अलावा काजल अग्रवाल- मंदोदरी, रकुल प्रीत सिंह- शूर्पणखा, अरुण गोविल- दशरत, लारा दत्ता- कैकेयी का किरदार निभाएंगे।

रामायण का पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा चैप्टर अगले साल दीवाली पर रिलीज होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण टीजर को भारत से पहले यूएस में लॉन्च करने पर प्रोड्यूसर बोले- डिवाइड मत…

हाल ही में जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, उसमें रणबीर के भगवान राम की झलक दिखाई। हालांकि इसमें कोई डायलॉग नहीं था। वीएफएक्स की तो तारीफ हो रही है, लेकिन कुछ को ये उम्मीदों से कम पसंद आई।

सबसे महंगी फिल्म

बता दें कि रामायण का बजट 4000 करोड़ है। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद बताया था कि फिल्म के दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ है। इसके अलावा नमित का यह भी कहना है कि ये लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी बड़ी स्केल की मूवी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर से पहले उनके परदादा बन चुके हैं 'राम', 1934 में आई मूवी में कौन थीं सीता?

रणबीर पहले राम का किरदार निभाने के लिए नहीं थे तैयार

रणबीर ने हाल ही में बताया कि जब नमित ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया तो वह उसके लिए पहले तैयार नहीं थे। रणबीर को लगा कि वह इस किरदार के लिए परफेक्ट नहीं हैं और इस किरदार के साथ जस्टिस नहीं कर पाएंगे। लेकिन फिर वह पिता बने और उनका लाइफस्टाइल चेंज हो गया था।

उन्होंने कहा था पिता बनने और राम का किदार निभाने का मौका साथ में मिला जो एक प्यारा इत्तेफाक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।