Before Ranbir Kapoor Ramayana His Great Grandfather Prithviraj Kapoor Played Lord Ram 1934 Film Seeta रणबीर कपूर से पहले उनके परदादा निभा चुके हैं राम का किरदार, 1934 में रिलीज हुई इस फिल्म में कौन बनी थीं सीता?, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

रणबीर कपूर से पहले उनके परदादा निभा चुके हैं राम का किरदार, 1934 में रिलीज हुई इस फिल्म में कौन बनी थीं सीता?

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण में राम का किरदार निभाने को लेकर चर्चा में हैं। पर क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर से पहले उनके परदादा ग्रेट एक्टर पृथ्विराज कपूर एक फिल्म में राम का किरदार निभा चुके हैं। 

Fri, 3 April 2026 11:53 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
रणबीर कपूर से पहले उनके परदादा निभा चुके हैं राम का किरदार, 1934 में रिलीज हुई इस फिल्म में कौन बनी थीं सीता?

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में रणबीर कपूर के लुक से पर्दा भी हट गया है। रणबीर के फैंस उन्हें राम के रूप में देखकर काफी उत्साहित हैं। वहीं, कुछ लोग सीता और रावण के लुक का इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर के राम के रोल की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी तेज है। इस चर्चा के बीच हम आपको उस फिल्म का नाम बता रहे हैं जिसमें रणबीर कपूर के परदादा पृथ्विराज कपूर ने राम का किरदार निभाया था। ये फिल्म 92 साल पहले रिलीज हुई थी।

कब रिलीज हुई थी पृथ्विराज कपूर की फिल्म?

रणबीर कपूर के परदादा पृथ्विराज कपूर ने साल 1934 में रिलीज हुई फिल्म ‘सीता’ में राम का किरदार निभाया था।इस फिल्म को देबाकी बोस ने डायरेक्ट किया था। वहीं, फिल्म को प्रोड्यूस किया था ईस्ट इंडिया कंपनी ने।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर की रामायण पर बदला ‘सीता’ दीपिका का मन, टीजर देख बोलीं- फिल्म का इंतजार

इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म को मिली थी पहचान

देबाकी बोस की सीता हिंदी-बंगाली टॉकी (बोलने वाली) फिल्मों के इतिहास में एक मील का पत्थर थी। ये पहली ऐसी बोलती फिल्म थी जिसे इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली थी। इस फिल्म को1934 में वेनिस फिल्म समारोह में प्रदर्शित किया गया था जहां देबाकी बोस ने एक पुरस्कार जीता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर की रामायण में कौन निभा रहा कौन-सा रोल? नितेश की फिल्म की ये है कास्ट

पृथ्विराज बने थे राम, तो कौन बना था सीता?

पृथ्विराज कपूर ने फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। आप सोच रहे होंगे अगर पृथ्विराज कपूर राम बने थे तो सीता की भूमिका किसने निभाई थी? इस फिल्म में सीता की भूमिका निभाई थी एक्ट्रेस दुर्गा खोटे ने। पृथ्विराज कपूर और दुर्गा खोटे के अलावा फिल्म में गोबिंदराव टेम्बे, केसीडे, गुल हामिद, धीरज, हीरालाल, मुख्तार बेगम, इंदुबाला, त्रिलोक कपूर, राधाबाई, नूरजहां, कारदार और मजहर खान जैसे कलाकार नजर आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामानंद नहीं बनाना चाहते थे लव कुश, एक कॉल के बाद सीरियल बनाने के लिए भरी हामी

रणबीर कपूर की रामायण के बारे में

परदादा के बाद अब रणबीर कपूर रामायण में राम की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में साई पल्लवी सीता बनेंगी। साई पल्लवी का सीता का लुक देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। रामायण में रावण का किरदार साउथ के एक्टर यश निभाएंगे। रणबीर कपूर की फिल्म नितेश तिवारी ने डायरेक्ट की है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे मिक्स रिव्यूज मिले हैं। कुछ लोग जहां फिल्म के टीजर की सरहाना कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म भी कहीं आदिपुरुष जैसी न हो। इस फिल्म में रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, राघव जुयाल, विवेक ओबेरॉय, फैसल मलिक और इंदिरा कृष्णन जैसे कलाकार नजर आएंगे।

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।