Ranbir Kapoor Ramayana Could not have Cast Someone Better Than Sai Pallavi For Sita nitesh tiwari film रणबीर कपूर ने की साई पल्लवी की तारीफ, बोले-पहले दिन जब उन्हें सीता के रूप में देखा..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणबीर कपूर ने की साई पल्लवी की तारीफ, बोले-पहले दिन जब उन्हें सीता के रूप में देखा...

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणबीर कपूर के लुक को रिवील कर दिया गया है। भारत से पहले टीजर को अमेरिका में रिलीज किया गया। वहां, एक इवेंट में रणबीर कपूर ने साई पल्लवी और यश की कास्टिंग को लेकर बात की। 

Fri, 3 April 2026 09:38 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
रणबीर कपूर ने की साई पल्लवी की तारीफ, बोले-पहले दिन जब उन्हें सीता के रूप में देखा...

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इस साल के मच अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक है। फिल्म का पहला हिस्सा इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका निभाएंगे। हनुमान जयंती के अवसर पर लॉन्च टीजर में रणबीर कपूर के लुक को रिवील भी कर दिया गया है। फिल्म में साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी। टीजर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर ने अपनी को-स्टार साई पल्लवी और यश को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सीता के रूप में साई पल्लवी से बेहतर कास्टिंग नहीं हो सकती थी।

साई पल्लवी की तारीफ में क्या बोले रणबीर कपूर?

भारत से पहले नितेश तिवारी की फिल्म का टीजर अमेरिका (लॉस एंजिल्स) में रिलीज किया गया था। टीजर रिलीज के लिए रणबीर कपूर भी इवेंट में पहुंचे थे। वहां, मीडिया से बातचीत में रणबीर कपूर ने साई पल्लवी को ब्रिलिएंट एक्टर बताया है। उन्होंने कहा, “हम सबको पता है कि साई एक ब्रिलिएंट एक्टर हैं। आपको पता है, उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। मुझे याद है, पहले दिन जब मैंने उन्हें सीता के रूप में देखा, मैंने नितेश सर की तरफ देखा, और हम दोनों को तुरंत एहसास हो गया कि उनसे बेहतर किसी और को कास्ट नहीं किया जा सकता था।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर की रामायण पर बदला ‘सीता’ दीपिका का मन, टीजर देख बोलीं- फिल्म का इंतजार

रणबीर ने को-स्टार यश की भी की तारीफ

इस दौरान रणबीर कपूर ने अपने को-स्टार यश की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यश के पास बेशक जो स्टारडम है, वो है। रावण का किरदार निभाने के लिए ऐसे ही इंसान की जरूरत है जिसके पास वो औरा, वो स्क्रीन प्रेजेंस हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण के टीजर लॉन्च पर इमोशनल हुए नितेश तिवारी, बोले-इस पल तक पहुंचने में 7 साल

फैंस को साई पल्लवी और यश के लुक का इंतजार

टीजर में रणबीर कपूर के लुक से तो पर्दा उठा दिया गया है, लेकिन रावण (यश) और सीता (साई पल्लवी) के लुक को रिवील नहीं किया गया है। फैंस को सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश के लुक का भी बेसब्री से इंतजार है। टीजर में एक झलक रावण की दिखाई है, लेकिन चेहरे को रिवील नहीं किया है। उस एक झलक पर भी फैंस ने यश की कास्टिंग को लेकर काफी उत्साह दिखाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण के टीजर में यश की झलक, खूबसूरत पुष्पक विमान… आपको क्या पसंद आया?

रामायण फिल्म की कास्ट

रणबीर कपूर की इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने का प्लान है। फिल्म के बजट की बात करें तो इसके दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। रणबीर कपूर की फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, फैसल मलिक, कुणाल कपूर, मोहित रैना और रकुलप्रीत सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।