Ramayana movie director Nitesh Tiwari reveals his favorite sequence in movie 'रामायण' में ये है डायरेक्टर का फेवरिट सीक्वेंस, बताया क्यों खास होगा फिल्म में रावण का किरदार, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'रामायण' में ये है डायरेक्टर का फेवरिट सीक्वेंस, बताया क्यों खास होगा फिल्म में रावण का किरदार

Ramayana movie: फिल्म रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रहा है। पहले ही टीजर ने धमाल मचा दिया है और अब डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया है कि फिल्म में उनका फेवरिट सीन कौन सा है।

Tue, 7 April 2026 05:15 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
'रामायण' में ये है डायरेक्टर का फेवरिट सीक्वेंस, बताया क्यों खास होगा फिल्म में रावण का किरदार

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने इसका पहला टीजर वीडियो 2 अप्रैल को रिलीज किया, जिसमें भगवान राम के लुक में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाई गई। सोशल मीडिया पर रणबीर के स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ हो रही है। टीजर में उस सीन ने सबका ध्यान खींचा है जिसमें भगवान राम, सीता और लक्ष्मण वनवास के लिए निकल रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया कि यह सीन उनके दिल के 'सबसे करीब' है और वह इसे सिनेमाघरों में लोगों के साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

नितेश तिवारी का फेवरिट है यह सीन

भारत में लॉन्च से पहले इस फिल्म का टीजर अमेरिका में रिलीज किया गया था। फिल्म के सबसे इमोशनल हिस्से पर बात करते हुए नितेश ने कहा, 'एक सीन है जिसे मैं दर्शकों के साथ थिएटर में देखने के लिए असल में बहुत एक्साइटेड हूं। यह देखने के लिए कि क्या मैंने उन इमोशन्स को सही ढंग से पकड़ा है। यह सीन है जब भगवान राम वनवास के लिए निकलते हैं। यह एक बहुत ही इमोशनल सीक्वेंस है। पूरा शहर वहां है, वो नहीं चाहते कि वो जाएं, पूरा शहर उनके साथ रो रहा है। मुझे लगता है कि यह वह पल है जो मेरे सबसे करीब है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 पर भारी पड़ा रामायण का म्यूजिक, देखें टॉप 10 ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट

रावण के किरदार में छिपी है बड़ी सीख

निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, 'यह कुछ ऐसा है जो हर बार देखने पर मुझे इमोशनल कर देता है, और मुझे सचमुच उम्मीद है कि यह दर्शकों को उसी तरह प्रभावित करेगा जैसा सोचकर इसे बनाया गया है।' फिल्म में 'रावण' का किरदार निभा रहे सुपरस्टार यश को लेकर भी नितेश तिवारी ने अपना विजन शेयर किया। उन्होंने बताया कि रावण का किरदार सिर्फ एक विलेन का नहीं है, बल्कि उसकी पर्सनैलिटी के कई रंग हैं। नितेश ने कहा, 'रावण के जीवन के कई पहलू थे। वह एक महान योद्धा था। वह एक गजब का म्यूजिशियन था, विद्वान, एक मदद करने वाला राजा और बहुत कुछ था, शिव का एक महान भक्त था।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाभारत शो ने रामायण को इस मामले में दी थी मात, गिनीज बुक में दर्ज हुआ था नाम

क्यों दिखाना जरूरी रावण के सभी पहलू

नितेश तिवारी ने कहा कि इसलिए वह सिर्फ सिंगल डायमेंशनल डार्क कैरेक्टर होने से कहीं ज्यादा था। हमारे लिए रावण के इन सभी पहलुओं को दिखाना जरूरी क्यों है? क्योंकि वहां हर पहलू में एक बहुत जरूरी सीख छिपी हुई है। आपके पास ये सभी महान गुण हो सकते हैं, लेकिन अगर आप बदले की भावना और अहंकार से संचालित हैं, तो आप जानते हैं कि अंतिम परिणाम क्या होने वाला है। बता दें कि यह फिल्म इसी साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऋतिक रोशन ने की रणबीर कपूर की रामायण के VFX की तारीफ, बोले-आलोचना मत करो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।