ram charan tells what pm modi talked about when he met him last year he was curious about peddi movie पीएम मोदी ने राम चरण से पूछी थी फिल्म की कहानी, पेड्डी एक्टर ने बताया पुरानी मुलाकात का किस्सा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी ने राम चरण से पूछी थी फिल्म की कहानी, पेड्डी एक्टर ने बताया पुरानी मुलाकात का किस्सा

राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। जाह्नवी के साथ फिल्म प्रमोट करने में लगे हैं। अब एक इवेंट में उन्होंने बताया कि पीएम मोदी से जब मिले थे तो क्या बात हुई थी।

Fri, 29 May 2026 10:23 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
पीएम मोदी ने राम चरण से पूछी थी फिल्म की कहानी, पेड्डी एक्टर ने बताया पुरानी मुलाकात का किस्सा

एक्टर राम चरण बीते साल दिल्ली आए तो पीएम मोदी से उनकी मुलाकात के चर्चे थे। तब पता नहीं लग पाया कि दोनों के बीच आखिर क्या बात हुई। राम चरण ने बस तस्वीरें शेयर करके एक इवेंट के बारे में लिखा था। अब गुरुवार को एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने बताया कि पीएम से किस टॉपिक पर बात की। उस वक्त उनकी फिल्म पेड्डी की तैयारियां चल रही थीं। पीएम उसके बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। पेड्डी 4 जून को रिलीज हो रही है।

पीएम मोदी ने पूछा था यह सवाल

राम चरण जाह्नवी कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी के प्रमोशन में बिजी हैं। दोनों दिल्ली एक इवेंट के लिए आए तो पीएम मोदी से पुराना मुलाकात का जिक्र आया। राम चरण ने बताया, 'पिछली बार जब मैं दिल्ली आया तो दिल्ली में हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री से मिला था। उन्होंने मुझसे पूछा था कि पेड्डी किसकी स्टोरी है। मैंने बताया कि ये विकसित भारत और गांवों को सशक्त करने पर बनी है। तब मोदीजी ने पश्चिम बंगाल की एक कहानी बताई थी, जहां दशकों पहले छोटे से गांव के एक फुटबॉलर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। आज उस गांव से 85 लोग फुटबॉल खेलते हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम चरण ने मांगी बुमराह से माफी, क्रिकेटर को बता दिया था फुटबॉल प्लेयर

साउथ में बन रहीं जड़ों से जुड़ी फिल्में

राम चरण ने फिल्म के बारे में भी बताया। वह बोले, 'साउथ में हम जो फिल्में बना रहे हैं वे हमारी संस्कृति की जड़ों से गहराई तक जुड़ी हैं। वे शहर पर नहीं हैं बल्कि गांवों और कस्बों के सेटअप में हैं। भारत में हमारी आर्चरी टीम में कई ट्राइबल प्लेयर्स हैं क्योंकि उनमें प्राकृतिक रूप से वो क्षमता होती है। अच्छा लगता है जब गांव से ऐसे टैलेंट्स को पहचान मिलती है।'

क्या है पेड्डी की कहानी

पेड्डी इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा है। यह एक ऐसे नौजवान की कहानी है जो गन्ने की फैक्ट्री में काम करता है। उसको कुश्ती, स्प्रिंटिंग और क्रिकेट जैसे कई स्पोर्ट्स में महाराथ हासिल है। पेड्डी की पॉप्युलैरिटी बढ़ती है तो इलाके के रसूखदार लोगों को दिक्कत होने लगती है। पेड्डी अपने सम्मान के लिए लड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम चरण ने 'पेड्डी' ट्रेलर लॉन्च से पहले दिया फैंस को सरप्राइज, बदल लिया लुक

बीते साल राम चरण ने डाला था पोस्ट

उन्होंने लिखा था कि दुनिया के पहले आर्चरी प्रीमियर लीग की सफलता पर आदरणीय प्रधानमंत्री से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पीएम का मागर्दरशन और स्पोर्ट्स के लिए उनकी दीवानगी हमारी आर्चरी की विरासत को पूरी दुनिया में बचाए रखने और प्रमोट करने में मदद करेगी। राम चरण के साथ उनकी पत्नी उपासना भी थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम चरण की 'पेड्डी' में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, कैमियो से मचेगा बवाल?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।