Rakesh Bedi Jokes With Traffic Police As Cops Turn Fanboys In Heartwarming Encounter राकेश बेदी के फैन हुए ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर, एक्टर ने मारा जोक- अब चालान मत काटना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राकेश बेदी के फैन हुए ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर, एक्टर ने मारा जोक- अब चालान मत काटना

राकेश बेदी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद से छाए हुए हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनसे पुलिस ऑफिसर मिल रहे हैं।

Wed, 13 May 2026 05:33 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
राकेश बेदी के फैन हुए ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर, एक्टर ने मारा जोक- अब चालान मत काटना

फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 से ना सिर्फ रणवीर सिंह को बड़ी सक्सेस मिली है बल्कि राकेश बेदी को भी काफी अच्छी पॉपुलैरिटी मिली है। फिल्म से राकेश बेदी का डायलॉग बच्चा है तू मेरा भी काफी हिट हुआ। राकेश सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर हो गए हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह ट्रैफिक पुलिस से बात करते हैं और उनसे कहते हैं अब चालान मत काट देना।

ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर हुए राकेश के फैन

दरअसल, द बॉम्बे जर्नी के यूट्यूब शो के लेटेस्ट एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है जिसे शेयर करते हुए लिखा है कि ऐसा कम ही होता है जब ट्रैफिक स्काव्ड फैन बॉय बन जाते हों।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1981 की इस ब्लॉकबस्टर मूवी के बाद राकेश बेदी को मिली थीं जान से मारने की धमकियां

दरअसल, ट्रैफिक सिग्नल के दौरान पुलिस ऑफिसर राकेश को पहचान लेते हैं और वे धुरंधर में राकेश की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हैं। एक पुलिस ऑफिसर उनसे हाथ भी मिलाता है और कहता है जबरदस्त पिक्टर है धुरंधर। वह बोलते हैं कि उन्होंने थिएटर में फिल्म देखी है और बहुत एंजॉय किया। वहीं दूसरे ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर उनके साथ सेल्फी क्लिक करते हैं।

ऑफिसर ने की राकेश की तारीफ

उन्हें पता नहीं होता कि ये सब मोमेंट कैमरे में कैद हो रहा है। ऑफिसर बोलते हैं कि उन्होंने तिरंगा भी देखी है जिसमें राकेश, नाना पाटेकर के साथ होते हैं।

इस बातचीत को और मजेदार करते हुए राकेश मजाक करते हुए कहते हैं कि अभी मेरी गाड़ी का चालान मत काट देना। राकेश की बात सुनकर पुलिस ऑफिसर भी हंसने लगते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘वो बड़े स्टार थे फिर भी...’, 'धुरंधर' राकेश बेदी संग दिलीप जोशी ने किया था काम

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि मैं खुश हूं कि राकेश को वो फेम और पहचान मिल रही है जिसे वह डिजर्व करते हैं। एक ने लिखा कि अच्छी बात है कि राकेश को उनके सालों के काम के लिए अब फेम मिल रहा है।

धुरंधर में राकेश का किरदार

बता दें कि धुरंधर में राकेश ने पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया। उनके किरदार को लेकर जो क्लाइमेक्स में ट्विस्ट आता है उसने सबका दिल जीत लिया।

धुरंधर और धुरंधर 2 का कलेक्शन

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और अक्षय खन्ना थे। पहले पार्ट ने जहां 1300 करोड़ कमाए वहीं दूसरे पार्ट ने ग्लोबली 1700 करोड़ कमा लिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राकेश बेदी के ताने पर फराह खान की बोलती बंद, बोले- तूने भी नहीं दिया काम

अब इस फिल्म में आएंगे नजर

राकेश के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह अब है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगे। इस फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय अहम किरदार में हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।