1/8धुरंधर से चर्चा में आए राकेश बेदी ने हाल ही में अपनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का किस्सा शेयर किया है। इस फिल्म की रिलीज के बाद राकेश बेदी को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है एक दूजे के लिए। फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी और उस साल की एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

इस फिल्म में राकेश बेदी ने विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में राकेश बेदी के साथ कमल हासन और रति अग्निहोत्री नजर आई थीं।

Mashable India से खास बातचीत में राकेश बेदी ने बताया कि वो फिल्म चार साल तक चली थी। फिल्म का ऐसा क्रेज था कि उन्हें फिल्म रिलीज के बाद जान से मारने की धमकियों वाले खत मिल रहे थे।

दरअसल, फिल्म में राकेश बेदी का किरदार रति अग्निहोत्री के किरदार से प्यार करने लगता है। रति और अग्निहोत्री और कमल हासन का किरदार एक दूसरे से प्यार करते हैं।

राकेश बेदी के किरदार की वजह से रति और कमल हासन का किरदार फिल्म के क्लाइमेक्स में सुसाइड कर लेते हैं। फैंस ने जब फिल्म का क्लाइमेक्स देखा तो कपल के सुसाइड वाले क्लाइमेक्स से काफी निराश हुए।

राकेश बेदी बताते हैं कि भारत में कैंपेन चला इस फिल्म के क्लाइमेक्स को री-शूट करने के लिए। राकेश बेदी ने कहा कि उन्हें खत आते थे कि तुम्हें जान से मार देंगे, तुमने उन दोनों को मरवाया है।

फिल्म को के. बालाचंदर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
