नैन-मटक्के से शुरू हुआ; राजपाल यादव ने बताया कैसे मिलीं कनाडा की राधा, बुआ चिढ़ाती हैं लंगूर को हूर मिल गई
राजपाल यादव की पत्नी को पांच भाषाएं आती हैं और वह हिंदी अपने पति से भी अच्छी बोलती हैं। उन्होंने बताया कि राधा से शुरुआत नैन-मटक्का सोचकर की थी लेकिन खिंचाव महसूस होने लगा।

राजपाल यादव की वाइफ राधा उनके रीसेंट चेक बाउंस केस के दौरान उनका मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनी रहीं। राजपाल यादव ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी दोनों पत्नियों पर चर्चा की। पहली करुणा जो इस दुनिया में नहीं हैं, दूसरी राधा। राधा कनाडा से हैं। राजपाल ने बताया कि उनके अच्छे कर्म थे जो ऐसी पत्नी मिली है। वह बोले कि घर में बुआ वगैरह चिढ़ाती हैं कि लंगूर को हूर मिल गई। राजपाल ने अपनी लव स्टोरी भी सुनाई जो कि नैन-मटक्के से शुरू हुई थी।
कैसे मिलीं राधा
राजपाल यादव ने अपनी लव स्टोरी के बारे में यूट्यूब जैनल जिंगाबाद (Zingabad) में बात की। उन्होंने अपनी पहली (दिवंगत) और दूसरी पत्नी के बारे में बात की। बोले, 'जिंदगी में दो जीवनसाथी मिले। मेरे पहले और आखिरी वही हैं। एक फिजिकली नहीं है, करुणा और एक राधा। मुझे कपड़े तक खरीदकर राधा ने पहनाए। उसका दुर्भाग्य है कि मेरे जैसा पति मिला। बुआ वगैरह मजाक उड़ाती हैं कि ए हूर को लंगूर मिल गया। वह मुझे कनाडा में मिली थीं। मैं वहां द हीरो की शूटिंग करने गया था। वह कनाडा के कैल्गरी से हैं और मेरा गांव कुड़रा। एक ऐसी लड़की मिली जो चार-पांच भाषाओं में पारंगत थी। पढ़ी-लिखी थी लेकिन हिंदी हमसे अच्छी बोल रही थी। पहले तो ऐसे ही आंख-मटक्के के लिए ही कि अच्छी लड़की मिली।
कनाडा के घर में राधा-कृष्ण
राजपाल बोले, 'वो उम्र होती है कि खिंचाव हो रहा है। फिर एक दिन घर पर चले गए क्योंकि इनवाइट कर दिया। वे लोग राजकोट के आसपास के काठियावाड़ी लोग हैं। वे कृष्ण को मानने वाले अच्छे लोग हैं। वैष्णव लोग हैं। उनके जब घर गया तो वहां पर राधा और कृष्ण का मंदिर देखा तो लगा कि सात समंदर पार भी ऐसी दुनिया हो सकती है, ये नहीं सोचा था। पूरे घर में ना कोई नॉन-वेज खा रहा है ना कोई कुछ कर रहा।'
प्यार से पत्नी को क्या बुलाते हैं राजपाल
राजपाल आगे बताते हैं, 'तब ये लगा कि ये ग्वाला है, इसका यहां आने का कुछ मतलब है। फिर एक साल हम लोग लॉन्ग डिस्टेंस से बात करते रहे। इसके बाद शादी हुई। माता-पिता और गुरु के बाद किसी की इज्जत करता हूं, वो मेरी पत्नी हैं। एक राधा किशोरी जू हैं जिनके आगे हम माथा टेकते हैं।' राजपाल ने बताया कि राधा दुनिया में एक ही हैं तो वह अपनी पत्नी की प्यार से डियर या कुछ और बोलते हैं। प्यार के बारे में लोग बोले,'अगर कोई बोलता है कि वह डूब गया तो उससे कमजोर कोई आदमी नहीं है। जिंदगी में उलझ गया तो उससे बड़ा कोई फाइटर नहीं है।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन