राजपाल यादव ने बताया जेल में बिताए दिनों का एक्सपीरियंस, कहा- बहुत करीब से मौत देखी है
राजपाल यादव ने अब जेल में बताए अपने दिनों के एक्सपीरियंस के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि जेल में जब वह बंद थे तो उन्हें कैसा लगा और अब उनकी लाइफ कितनी बदल गई है।

राजपाल यादव कुछ दिनों पहले तब काफी चर्चा में आए जब चेक बाउंस मामले में उन्हें सरेंडर किया था। वह कुछ दिन जेल में भी रहे थे और फिलहाल बेल पर हैं। जेल से बाहर आने के बाद राजपाल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और अब हाल ही में उन्होंने बताया कि जेल का उनका कैसा एक्सपीरियंस था और इसके बाद क्या बदलाव आए हैं।
सपोर्ट करने वालों को राजपाल का मैसेज
राजपाल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए खुद को जो सपोर्ट मिला है उस पर इमोशनल होते हुए कहा, ‘जब आप एक सिचुएशन पर फंस जाते हो और उस वक्त जिनके साथ आपने 20 साल काम किया,वो लोग आपके साथ हैं तो अच्छा लगता है। चाहे कोई बच्चा हो या सीनियर सिटीजन सबने मेरे लिए प्रार्थना की। कई ने मुझे तन, मन, धन से साथ दिया और इससे मैं 100 साल जवां हो गया।’
इसके बाद राजपाल ने मजाक किया और कहा, ‘ये जो कर्ज हुआ है पूरी दुनिया का मेरे ऊपर, इस कर्ज में मैं डूबना चाहता हूं।’
जेल के एक्सपीरियंस के बाद बदलाव
राजपाल ने आगे कहा कि इस एक्सपीरियंस के बाद वह काफी बदल गए। उन्होंने कहा, ‘14 साल से मैंने थिएटर्स का काम करना शुरू कर दिया था और पिछले 40 साल में मैंने 500 जिंदगी जी। लेकिन अब मुझे लगता है मेरा दोबारा जन्म हुआ है। मुझे दोबारा बच्चे जैसा लग रहा है।’
जेल एक्सपीरियंस पर क्या बोले
जेल में टाइम स्पेंड करने पर राजपाल ने कहा, ‘मैंने बहुत करीब से मौत देखी है। उस समय मैंने खुद से कहा लड़ते रहना है। वो ऐसा था जैसे पानी में मैं डूब रहा हूं और मुझे खुद को ऊपर खींचना है। आपकी आधी जिंदगी निकल जाती है।’
राजपाल बोले मैं फाइटर हूं
राजपाल ने आगे कहा, ‘मैं फाइटर हूं। अपनी लाइफ में मुझे सिम्पथी और प्यार मिला है परिवार से और दुनिया के बाकी परिवार से। मुझे इंडियन सिनेमा ने जो दिया है उसके लिए मैं लड़का रहूंगा। मैं अपनी लाइफ का हर मोमेंट अब शांति से जीना चाहता हूं। राहत की सांस चाहिए। तभी हंस पाऊंगा और हंसा पाऊंगा।’
राजपाल की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि राजपाल अब फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू लीड रोल में हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फैंस राजपाल को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन