How much of Rajpal Yadav debt has he repaid and how much is still outstanding राजपाल यादव ने अपना कितना कर्ज चुका दिया है, उन्हें अब और कितने करोड़ देने हैं?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राजपाल यादव ने अपना कितना कर्ज चुका दिया है, उन्हें अब और कितने करोड़ देने हैं?

Rajpal Yadav News: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने शर्ताें के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम बेल दी है। आइए आपको इन शर्ताें के बारे में बताते हैं। ये भी बताते हैं कि अब उनपर कितने करोड़ का कर्जा है।

Tue, 17 Feb 2026 12:13 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
राजपाल यादव ने अपना कितना कर्ज चुका दिया है, उन्हें अब और कितने करोड़ देने हैं?

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम बेल मिल गई है। ये खबर सुनकर राजपाल यादव के फैंस और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, वे अब ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि अब राजपाल यादव को 9 करोड़ के इस मामले में कितना बकाया देना है और अभी तक उन्होंने कितना कर्ज चुका दिया है। आइए हम आपको समझाते हैं।

कितना कर्ज चुका दिया है?

पीटीआई को दिए बयान में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक माधव गोपाल अग्रवाल के वकील अवनीत सिंह सिक्का ने बताया, ‘राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने अभी तक रजिस्ट्रार जनरल के पास 75 लाख जमा किए हैं। साथ ही 1.5 करोड़ रुपये हमारे अकाउंट में जमा करवाए हैं। इसके अलावा, एक और डिमांड ड्राफ्ट था 25 लाख रुपये का, जिसे वे कोर्ट को दिखा रहे थे कि हम यह डिमांड ड्राफ्ट रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा करेंगे।’

कितना अभी देना बाकी है?

वकील अवनीत सिंह सिक्का ने कहा, ‘कुल 2.5 करोड़ जमा किए जाएंगे। उन्होंने 9 करोड़ का फाइन देने का वादा किया है। तो अभी उन्हें 2.5 करोड़ देने के बाद 6.5 करोड़ देने हैं।’

किन शर्ताें पर मिली अंतरिम बेल?

वकील अवनीत सिंह सिक्का ने बताया, ‘दिल्ली हाई कोर्ट ने शर्ताें के साथ अंतरिम बेल दी है। राजपाल यादव अगली सुनवाई तक भारत छोड़कर नहीं जा सकते हैं। उन्हें अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा कराना होगा। इसके अलावा उन्हें 1 लाख रुपये का बॉन्ड भी देना होगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव को पैसे देने वाले बिजनेसमैन का इंटरव्यू, बोले- मैं गिड़गिड़ाता था

राजपाल यादव के भाई का बयान

राजपाल यादव के भाई चंद्रपाल यादव ने 16 फरवरी के दिन मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है.. जो भी दिन थे वो हमारे दिन थे, अब हमारे अच्छे दिन आने वाले हैं। अभी बस यही कहेंगे।’ जब केस और बॉलीवुड से मिल रहे सपोर्ट पर सवाल पूछा गया तो चंद्रपाल ने कहा, ‘यह सब भाईसाहब ही बताएंगे।’

राजपाल यादव

जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राजपाल यादव

कहा जा रहा है कि जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव इस केस और इससे जुड़ी दूसरी बातों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

अगली सुनवाई पर क्या होगा?

अब अगली सुनवाई 18 मार्च के दिन होगी। उस दिन राजपाल यादव को किसी भी हाल में कोर्ट में मौजूद रहना है। वकील अवनीत सिंह सिक्का ने बताया कि 18 मार्च के दिन राजपाल यादव को कोर्ट काे पूरा प्लान देना है कि वे 6.5 करोड़ कैसे और कब देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल के 10 दिनों में राजपाल यादव को मिल गया इतना काम, ये हैं अपकमिंग प्रोजेक्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।