Delhi High Court Refuses To Send Rajpal Yadav To Jail Again Says He Is Not Running Away राजपाल यादव को फिर से जेल भेजने से हाई कोर्ट ने किया मना, कहा- वह कहीं भागे नहीं जा रहे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राजपाल यादव को फिर से जेल भेजने से हाई कोर्ट ने किया मना, कहा- वह कहीं भागे नहीं जा रहे

राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में बुधवार को सुनवाई थी जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल को दोबारा जेल पर भेजने से मना कर दिया है।

Wed, 18 March 2026 05:22 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
राजपाल यादव को फिर से जेल भेजने से हाई कोर्ट ने किया मना, कहा- वह कहीं भागे नहीं जा रहे

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में कुछ दिन रहे थे और पिछले महीने यानी फरवरी 19 को ही उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी। अब 18 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई थी और इसमें कोर्ट ने कहा है कि एक्टर को अभी जेल नहीं भेजा जाएगा क्योंकि एक्टर ने कुछ पेमेंट कर दिया है।

बेंच ऑफ जस्टिस ने क्या कहा

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल को 1 अप्रैल तक का रिलीफ दे दिया है यानी उनकी जमानत 1 अप्रैल तक हो गई है। बेंच ऑफ जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि एक्टर कहीं भाग नहीं रहे हैं और कोर्ट में मौजूद ही हैं। वहीं उन्होंने कुछ अमाउंट भी दिया है। वह बोलीं, मुझे कोई वजह नहीं मिलती है। वह कहीं भाग नहीं रहे हैं। यही हैं और कोर्ट भी आए हैं। वह जेल में रहे हैं और फिलहाल बेल पर हैं। मैं उन्हें वापस जेल नहीं भेज रही हूं। उन्होंने कुछ पेमेंट भी कर दी है तो इसलिए अभी मैं उन्हें जेल नहीं भेज रही हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव ने अपना कितना कर्ज चुका दिया है, उन्हें अब और कितने करोड़ देने हैं?

जमानत देते हुए क्या बोली थीं जस्टिस

बता दें कि इससे पहले जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल को अंतरिम जमानत दी थी 1 लाख बेल बाउंड डिपॉर्ट करने का ऑर्डर देने के बाद। इससे पहले सुनवाई में कोर्ट ने राजपाल को 3 बजे तक अंतरिम जमानत के लिए 1.5 करोड़ डिपॉजिट करने को बोला था। शिकायत के बाद शिकायत दर्ज करने वाले के वकील ने कन्फर्म किया था कि एक्टर ने कंपनी के बैंक अकाउंट में पैसे डिपॉजिट कर दिए हैं। इसके बाद राजपाल को बेल दे दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे कभी काम की कमी नहीं रही…राजपाल यादव ने अपने डायरेक्टर्स का किया शुक्रिया

क्या है मामला

बता दें कि यह सब मामला साल 2010 में शुरू हुआ जब राजपाल ने दिल्ली के मुर्ली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये लिए थे अपनी फिल्म अता पता लापता के लिए जिसके जरिए वह बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई जिसके बाद एक्टर को काफी नुकसान हुआ। जब राजपाल वो पैसे नहीं चुका पाए तो फिर कंपनी ने एक्टर के खिलाफ केस कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव ने एक्टर को लगाया गले, पैपराजी को दिए पोज

एक्टर द्वारा जो चेक दिए गए थे उनके बाउंस होने पर एक्टर को फिर 6 महीने की सजा दी गई। वहीं अक्तूबर 2025 तक राजपाल ने 75 लाख डिपॉजिट कर दिए थे 2 डिमांड ड्राफ्ट के साथ। फिर ये मामला चलता रहा और बाद में राजपाल ने खुद को सरेंडर कर दिया था।

राजपाल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब भूत बंगला में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी और परेश रावल भी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।