कर्तव्य ट्रोलिंग के बीच राजपाल यादव ने डालीं 4 ऐसी तस्वीरें, लोग बोले- सौरभ द्विवेदी से साइलंट बदला
कर्तव्य फिल्म में सौरभ द्विवेदी की ट्रोलिंग के बीच राजपाल यादव की 4 तस्वीरें चर्चा में हैं। लोगों को लग रहा है कि उन्होंने अवॉर्ड शो में हुई अपनी बेइज्जती का बदला ले लिया है।

राजपाल यादव का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। उसमें उनके एक्सप्रेशंस, स्टाइल और कुर्सी को देखकर लोगों को लग रहा है कि उन्होंने जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी को ट्रोल किया है। बता दें कि सौरभ द्विवेदी को कर्तव्य फिल्म में एक्टिंग के लिए पहले से ही ट्रोल किया जा रहा था। अब लोग लिख रहे हैं कि राजपाल ने बहती गंगा में हाथ धो लिए। इंट्रेस्टिंग बात है कि राजपाल यादव ने सिर्फ तस्वीरें डाली हैं। पोस्ट के साथ कोई नाम या कैप्शन कुछ नहीं है।
राजपाल यादव के 4 फोटोज
राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर 4 फोटोज पोस्ट की हैं। उनके पोज और एक्सप्रेशंस देखकर कमेंट सेक्शन में लोगों के मजेदार रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। लोग उनकी तस्वीरों को सौरभ द्विवेदी की ट्रोलिंग मान रहे हैं। पहली फोटो में राजपाल बड़ी सी कुर्सी में बैठे हैं। दूसरी में मुट्ठी बांधे खड़े हैं। तीसरी में कमर पर हाथ रखे खड़े हैं। चौथी में दोनों हाथ रखे हैं। हर फोटो में उनके चेहरे पर मुस्कान और एक्सप्रेशंस सेम हैं। इन फोटोज पर दो हजार के करीब कमेंट्स हैं। लोगों ने इस पर कर्तव्य फिल्म में सौरभ द्विवेदी के डायलॉग्स लिखे हैं।
लोगों ने लिखा- सौरभ से बदला
एक ने लिखा है, ट्रोल कर दिए सर जी। एक ने डायलॉग लिखा है, क्या नाम है तुम्हारा? एक कमेंट है, बड़ी कमजोर एक्टिंग है तुम्हारी। एक और ने लिखा है, घी खाया करो मित्र। एक ने लिखा है, सौरभ द्विवेदी से साइलंट बदला। एक कमेंट है, राजपाल यादव भी ट्रोल ही कर रहे हैं सौरभ को। एक कमेंट है, सौरभ वाली कुर्सी लग रही है। एक ने लिखा है, बहती गंगा में हाथ धो लिए। कई लोगों ने लिखा है कि राजपाल ने सौरभ द्विवेदी को ट्रोल कर दिया।
अवॉर्ड शो में क्या हुआ?
बता दें कि राजपाल यादव और सौरभ द्विवेदी के बीच एक अवॉर्ड शो की बातचीत कुछ वक्त पहले हेडलाइन्स में थी। सौरभ चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 के होस्ट थे। वहां राजपाल यादव पहुंचे थे। इससे पहले राजपाल का चेक बाउंस केस हो चुका था। एक सेगमेंट के दौरान राजपाल यादव युद्ध और ग्लोबल करंसी पर बोलने लगे। बीच में सौरभ द्विवेदी ने उनके लोन वाले पर्सनल मामले को कोट करते हुए कमेंट कर दिया। सौरभ ने कहा था, 'राजपाल भाई, रुपये और डॉलर में कितना भी उतार-चढ़ाव दिखे आपको उतने ही लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं।'
क्या बोले थे राजपाल यादव
पब्लिक फोरम पर इस चर्चा के बाद सोशल मीडिया पर सौरभ द्विवेदी की ट्रोलिंग शुरू हो गई। बाद में राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि सब स्क्रिप्टेड था। अब राजपाल के रीसेंट पोस्ट के बाद फिर से यह मामला हाईलाइट हो गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन