Rajpal Yadav Court Case Madhav Gopal Agarwal First interview person who gave money to actor राजपाल यादव को पैसे देने वाले बिजनेसमैन का इंटरव्यू, बोले- मैं उनके पास जाकर गिड़गिड़ाता था, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राजपाल यादव को पैसे देने वाले बिजनेसमैन का इंटरव्यू, बोले- मैं उनके पास जाकर गिड़गिड़ाता था

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को साल 2010 में 5 करोड़ देने वाले बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल ने पहली बार कैमरे के सामने आकर अपना पक्ष रखा है।

Tue, 17 Feb 2026 07:32 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
राजपाल यादव को पैसे देने वाले बिजनेसमैन का इंटरव्यू, बोले- मैं उनके पास जाकर गिड़गिड़ाता था

राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। इसी बीच, राजपाल यादव पर केस करने वाले मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक माधव गोपाल अग्रवाल का एक इंटरव्यू सामने आया है। उन्होंने साल 2010 में सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के कहने पर राजपाल यादव को ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए थे और आज पहली बार मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रख रहे हैं।

माधव गोपाल अग्रवाल ने क्या कहा?

  • पैसे देने से किया था इनकार: माधव गोपाल अग्रवाल ने न्यूज पिंच को दिए इंटरव्यू में बताया कि राजपाल यादव, सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के जरिए उनसे से मिलने आए थे। उन्होंने कहा था कि हमारी फिल्म ‘अता पता लापता’ इतनी बन गई है और अगर अभी हमें कुछ पैसे नहीं मिले ताे हम बर्बाद हो जाएंगे। पहले तो माधव गोपाल अग्रवाल ने पैसे देने से मना कर दिया था। हालांकि, मना करने के बाद राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव उन्हें मैसेज करने लगीं। ऐसे में उन्होंने इमोशनल प्रेशर में आकर राजपाल यादव को पैसे दे दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल के 10 दिनों में राजपाल यादव को मिल गया इतना काम, ये हैं अपकमिंग प्रोजेक्ट
राजपाल यादव
  • एग्रीमेंट पर क्या लिखा था?: माधव गोपाल अग्रवाल का कहना है कि एग्रीमेंट में साफ-साफ शब्दाें में लिखा हुआ है कि चाहे फिल्म चले या न चले, सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिले या न मिले, आंधी आए चाहे तूफान हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं होगा। आप तय रकम तय समय पर हमें लौटाएंगे।
  • पर्सनल गारंटी: माधव गोपाल अग्रवाल ने कहा, ‘एग्रीमेंट साइन करते वक्त इन्होंने पर्सनल गारंटी भी दी थी। ये सब इसलिए बता रहा हूं क्याेंकि हमने कई जगहाें पर पढ़ा कि राजपाल यादव कह रहे हैं कि हमने निवेश किया था। जब निवेश करते हैं तब पर्सनल गारंटी नहीं दी जाती और न चेक दिए जाते हैं।’
  • तीन बार बने सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट: माधव गोपाल अग्रवाल ने चेक जमा करने से पहले राजपाल यादव को कॉल किया। उन्होंने कहा कि अभी पैसे नहीं हैं। माधव गोपाल अग्रवाल ने सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट बनवाए और राजपाल यादव से नए चेक लिए। ऐसे करते-करते तीन बार सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट बने।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल से रिहा होंगे राजपाल यादव, जमानत के लिए कोर्ट में जमा करने पड़े इतने करोड़
राजपाल यादव
  • फिल्म की रिलीज पर लगी रोक: फिर माधव गोपाल अग्रवाल को न्यूज से पता चला कि अमिताभ बच्चन ने ‘अता पता लापता’ का म्यूजिक लॉन्च किया है। एग्रीमेंट के मुताबिक, राजपाल यादव को फिल्म बनने के बाद माधव गोपाल अग्रवाल को फिल्म के नेगेटिव और पैसे देने थे। ऐसे में माधव गोपाल अग्रवाल ने कोर्ट का रुख किया और फिल्म की रिलीज पर रोक लग गई। राजपाल यादव ने कहा कि जब तक फिल्म रिलीज नहीं होगी पैसे नहीं दे पाएंगे। फिर माधव गोपाल अग्रवाल ने सेटलमेंट किया और फिल्म की रिलीज पर लगी रोक हटवा दी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई
  • साल 2013: जब कोई हल नहीं निकला तब माधव गोपाल अग्रवाल ने कोर्ट का रुख किया। एग्रीमेंट के मुताबिक, राजपाल यादव को हमें बहुत ज्यादा पैसे देने थे, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट के कहने पर हमने 10.40 करोड़ पर सेटलमेंट कर लिया। राजपाल यादव ने कोर्ट में 10.40 करोड़ के चेक जमा किए और सब बाउंस हो गए। यहीं से चेक बाउंस होने की प्रक्रिया शुरू हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव जल्द करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, लोगों से मिली मदद पर कर सकते हैं बात
राजपाल यादव
  • गिड़गिड़ाना पड़ा: माधव गोपाल अग्रवाल बोले, ‘शुरुआत में जब कोर्ट में मामला नहीं गया था तब मैं इनके घर भी गया था। दो बार तो मैं बच्चों की तरह रोया हूं इनके सामने क्योंकि हम न इतने बड़े आदमी हैं और न पैसे वाले हैं। हमने तो इनकी मदद ये सोचकर कर दी थी कि एक्टर हैं पैसे मिल जाएंगे। मैंने गिड़गिड़ाया कि जो डेट कहोगे उस डेट का सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट बनवाऊंगा। मैंने भी लोगों से पैसे लेकर आपको दिए हैं। इन्होंने हर बार यही कहा कि इस बार चेक बाउंस नहीं होंगे।’
  • राजपाल यादव के जेल जाने पर किया रिएक्ट: माधव गोपाल अग्रवाल बोले, ‘राजपाल यादव के जेल जाने से हमारी नाक ऊंची नहीं हुई। हमारा तो बिजनेस है। हमें तो पैसे चाहिए। अब कोर्ट की वो प्रक्रिया है तो कुछ कर नहीं सकते।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।