Rajpal Yadav old interview went viral he said I did not took 5 crore loan he invested in film राजपाल यादव का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल, कहा था- मैंने लोन नहीं लिया था, उन्होंने…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राजपाल यादव का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल, कहा था- मैंने लोन नहीं लिया था, उन्होंने…

Rajpal Yadav: राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं। चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें छह महीने की सजा सुनाई है। इसी बीच, उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इस विवाद के बारे में बात की थी।

Wed, 11 Feb 2026 07:25 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
राजपाल यादव का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल, कहा था- मैंने लोन नहीं लिया था, उन्होंने…

राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं और गुरुवार (12 फरवरी) के दिन उनकी बेल पर सुनवाई होगी। इसी बीच, सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में राजपाल यादव ने खुलकर इस विवाद पर बात की थी और कहा था कि कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था।

‘उन्होंने फिल्म में इन्वेस्ट किया था’

राजपाल यादव ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझ पर तीन इल्जाम लगे हैं। एक, मैंने 5 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है और दूसरे, मैंने लोन लिया है। वहीं मेरे हिसाब से, यह एक सिक्योरिटी चेक था। उन्होंने फिल्म में इन्वेस्ट किया था क्योंकि मैंने उस पैसे पर कभी कोई इंटरेस्ट नहीं दिया। केस अभी भी कोर्ट में पेंडिंग है और मैं कोर्ट का शुक्रगुजार हूं कि उसने मेरी बात समझी।’

राजपाल यादव
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव को कितने करोड़ की मदद मिली, कौन-कौन आगे आया, कब तक रिहाई हो सकती है?

क्यों इन्वेस्ट किया था?

उन्होंने आगे साफ किया, ‘मुझे माधव गोपाल अग्रवाल से एक फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये मिले थे। मैंने इसे लोन के तौर पर नहीं लिया था। उन्होंने एक फाइनेंसर के तौर पर पैसा इन्वेस्ट किया था क्योंकि वह अपने पोते को लीड एक्टर के तौर पर लॉन्च करना चाहते थे। राजपाल यादव को 5 करोड़ क्या, मैं इस दुनिया के हर एक इंसान को चुनौती देता हूं, कि तू 50,000 करोड़ में भी राजपाल यादव को नहीं खरीद सकता। जिस दिन खरीद लिया तो मैं जीवनभर तेरी गुलामी तेरा नौकर बनकर करूंगा।’

किस फिल्म को बनाने के लिए मिले थे 5 करोड़?

राजपाल यादव के मुताबिक, उन्हें ‘अता पता लापता’ को बनाने के लिए बतौर इन्वेस्टमेंट 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। ये फिल्म साल 2012 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

राजपाल यादव
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव 7 दिनाें से जेल में हैं; सलमान खान और संजय दत्त कितने दिन रहे थे?

फिल्म ने कितनी कमाई की थी?

फिल्म को 11 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं फिल्म ने 34 लाख (ग्रॉस) की कमाई की थी। आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म को राजपाल यादव ने डायरेक्ट किया था और उनकी पत्नी राधा यादव ने प्रोड्यूस किया था। वहीं एक्टिंग की कमान राजपाल यादव के अलावा असरानी, ​​ओम पुरी, आशुतोष राणा, मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, दारा सिंह, विक्रम गोखले, विजय राज और सत्यदेव दुबे जैसे कलाकार ने संभाली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं राजपाल यादव को 1.11 करोड़ देने वाले राव इंद्रजीत? जीते हैं लग्जरी लाइफ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।