who is Rao Inderjeet Singh who came forward to help Rajpal Yadav with 1.11 cr कौन हैं राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये देने वाले राव इंद्रजीत सिंह? कई गाड़ियां, जीते हैं लग्जरी लाइफ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये देने वाले राव इंद्रजीत सिंह? कई गाड़ियां, जीते हैं लग्जरी लाइफ

 Rajpal Yadav Cheque Bounce Caseराजपाल यादव की मदद के लिए सोनू सूद सहित इंडस्ट्री के कई लोग आगे आ चुके हैं। कई जानेमाने नामों के बीच एक नाम ऐसा है जिसे ज्यादातर लोग नहीं जानते। यह नाम है इंद्रजीत सिंह। जानिए उनके बारे में।

Wed, 11 Feb 2026 01:21 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन हैं राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये देने वाले राव इंद्रजीत सिंह? कई गाड़ियां, जीते हैं लग्जरी लाइफ

एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में राव इंद्रजीत सिंह का नाम चर्चा में है। उन्होंने 1.11 करोड़ रुपये देकर एक्टर की मदद करने का वादा किया है। इंद्रजीत का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह बोलते हैं कि सोशल मीडिया से उन्हें राजपाल यादव का मामला पता चला। इंद्रजीत ने कहा कि उनका मन बहुत दुखी हुआ कि उनके पास पैसे नहीं हैं इस वजह से जेल जाना पड़ा। कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इंद्रजीत सिंह कौन हैं। अगर आपको अब तक ना पता चल पाया हो तो यहां जान सकते हैं।

मदद के ऐलान के बाद चर्चा में इंद्रजीत

राजपाल यादव कई चेक बाउंस केसेज की वजह से तिहाड़ जेल में हैं। उनकी मदद के लिए कई हाथ आगे बढ़ चुके हैं। ज्यादातर लोगों ने सोनू सूद से इंस्पिरेशन ली जिन्होंने राजपाल यादव की मदद के लिए लोगों से आगे आने की अपील की थी। इंद्रजीत यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया कि वह राजपाल यादव की 1 करोड़ 11 लाख रुपये देकर मदद करेंगे। इसके बाद से ही उनका नाम सुर्खियों में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव को अब तक कितने करोड़ की मदद मिली, कौन-कौन आगे आया, कब तक रिहाई होगी?

कौन हैं राव इंद्रजीत सिंह

राव इंद्रजीत सिंह एक आंत्रप्रिन्योर हैं। वह म्यूजिक प्रोड्यूसर और म्यूजिक लेबल जेम ट्यून्स (Gem Tunes) के फाउंडर हैं जो कि 2006 में स्टैब्लिश हुआ था। इस लेबल ने कई पॉप्युलर पंजाबी और हरियाणी गानों में पैसा लगाया है। इनके हरियाणवी यूट्यूब चैनल के 4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, वहीं पंजाबी के 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जेम ट्यून्स के कई पंजाबी, राजस्थानी, भक्ति, हरियाणवी और गजल चैनल्स हैं। इस लेबल ने हाल ही में यूट्यूब सीरीज स्टोन पेपर सीजर्स शुरू किया है। इसमें ओरिजनल डिजिटल कॉन्टेंट होगा।

इंस्टा पर दिखती है लग्जरी लाइफ

कई नए सिंगर्स को यह लेबल सपोर्ट कर रहा है जिसमें शहनाज गिल के भाई शहबाज का नाम भी शामिल है। पंजाबी ट्यूनस पर शहबाज का का गाना फेम देख देखा जा सकता है। इंद्रजीत के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक दिखती है। वह शिवजी के भक्त हैं। कई रील्स और फोटोज में उन्हें शिवजी की उपासना में लीन देखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‍‍सोनू सूद के बाद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आया एक और एक्टर, लिखा…

इंद्रजीत ने किया था ये पोस्ट

इंद्रजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट किया है इसमें बताया है कि सोनू सूद का पोस्ट देखा और वह भी मदद करना चाहते हैं। वीडियो के साथ लिखा है, सोशल मीडिया के माध्यम से हमें राजपाल यादव जी की पीड़ा और वेदना के बारे में जानकारी मिली। यह जानकर मन अत्यंत व्यथित हुआ। राजपाल यादव जी न केवल एक महान कलाकार हैं, बल्कि एक अच्छे और सच्चे इंसान भी हैं। ऐसे कठिन और दुखद समय में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम मानवता के नाते उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हों।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब इंद्रजीत ने बढ़ाया मदद का हाथ, राजपाल यादव को देंगे 1.11 करोड़ रुपये

मदद का ऐलान और लोगों से अपील

मैं, Gem Tunes Family की ओर से, राजपाल भाई को ₹1,11,00,000/- (एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये) की सहायता प्रदान कर रहा हूँ। हमारी E Vision की legal. टीम इसमें लग गई है ।

मैं समस्त भारतवासियों से भी विनम्र अपील करता हूं कि इस दुख की घड़ी में आगे आकर उनकी यथासंभव सहायता करें और उनके परिवार को संबल दें।

Name-RAJPAL NAURANG YADAV

Account number - 033901508689

Ifsc code-ICIC0000339

Bank - ICICI BANK

Branch - Juhu

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।