कृष-4 में यह एक्टर करेगा खूंखार विलेन का रोल! 'कोई मिल गया' वाले रोहित से होगा कनेक्शन
Krrish 4: ऋतिक रोशन की फिल्म कृष-4 का दर्शकों को काफी वक्त से इंतजार है। फिल्म में कौन विलेन का रोल प्ले करता नजर आएगा? इस सवाल का जवाब भी दर्शक काफी वक्त से जानना चाह रहे हैं।

ऋतिक रोशन की फिल्म कृष-4 बॉलीवुड की कुछ मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार है। फिल्म के पिछले सभी पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहे हैं और चौथे पार्ट का दर्शक काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। इस बार कई चीजें अलग होने वाली है, लेकिन जिस सवाल का जवाब दर्शक काफी वक्त से जानना चाह रहे हैं वो यह, कि इस बार कौन विलेन का रोल प्ले करता नजर आएगा? खबर है कि सीजन 4 के विलेन का कनेक्शन फिल्म 'कोई मिल गया' से होगा।
यह एक्टर करेगा विलेन का रोल
जी हां, वही फिल्म जहां से 'कृष' यूनिवर्स शुरू हुआ था। फिल्म का पार्ट-2 लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आया था, क्योंकि इसमें रोहित की भी वापसी हुई थी। यानि कहानी आगे भी बढ़ रही थी, लेकिन पिछली किरदारों को भी मेकर्स वापस ले आए थे। बाप-बेटे का एंगल और सुपरहीरो वाला स्वैग लोगों का दिल जीत गया। कुछ वैसा ही जादू कृष-4 में भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि इस बार खबर है कि रजत बेदी फिल्म में विलेन का रोल प्ले करते नजर आ सकते हैं।
कोई मिल गया से निकलेगा लिंक
रजत बेदी ने फिल्म 'कोई मिल गया' में निगेटिव रोल प्ले किया था और उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। रजत बेदी ने उस फिल्म में राज सक्सेना का किरदार निभाया था। राज वही शख्स जो रोहित के बच्चों जैसा दिमाग होने का मजाक उड़ाया करता था और उसे परेशान किया करता था। फिर एक बार दर्शकों को नॉस्टैल्जिया देते हुए मेकर्स पुराने किरदारों को वापस लाने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रजत बेदी फिल्म कृष-4 में एक खूंखार विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे।
'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से हुई वापसी
ट्विस्ट यह होगा कि आखिर मेकर्स कहानी में रजत के किरदार का कनेक्शन कृष के साथ कैसे जोड़ेंगे? साथ ही यह भी देखने वाली बात होगी कि एक बुरा लड़का इतना खतरनाक विलेन कैसे बनेगा। मालूम हो कि रजत बेदी ने आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से वापसी की है और अब वह जल्द ही कृष-4 में बतौर विलेन नजर आने वाले हैं। चीजें काफी दिलचस्प रह सकती है, लेकिन अभी तक मेकर्स ने रजत बेदी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन